-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Ram Charan Success Story Magadhira Bollywood Debut Life
Ram Charan Career: स्टार किड होकर भी आसान नहीं था सफर, राम चरण ने ऐसे बनाई अपनी अलग पहचान
- Written By: सोनाली झा
Ram Charan ने एक्टिंग स्कूल से शुरुआत कर साउथ सिनेमा में बड़ा नाम बनाया। ‘मगधीरा’ से उन्हें पहचान मिली, जबकि बॉलीवुड डेब्यू ‘जंजीर’ फ्लॉप रहा। अफेयर की खबरों के बाद उन्होंने उपासना कमिनेनी से शादी की।

राम चरण (फोटो- सोशल मीडिया)
Ram Charan Birthday Special Story: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण का जन्म 27 मार्च, 1985 को मद्रास, तमिलनाडु में हुआ था। राम चरण आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। राम चरण आज इंडस्ट्री के सबसे बड़े नामों में शुमार हैं, लेकिन उनकी सफलता का सफर आसान नहीं रहा। स्टार परिवार से होने के बावजूद उन्होंने एक्टिंग की बारीकियां सीखकर खुद को साबित किया और फिर अपने दम पर पहचान बनाई।
राम चरण मेगा स्टार चिरंजीवी के बेटे हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मी करियर शुरू करने से पहले प्रोफेशनल ट्रेनिंग लेना जरूरी समझा। उन्होंने मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल से अभिनय की पढ़ाई की। यही वजह है कि उनकी एक्टिंग में शुरुआत से ही एक खास निखार देखने को मिला। राम चरण ने साल 2007 में फिल्म ‘चिरुथा’ से डेब्यू किया और पहली ही फिल्म के लिए बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड जीता।
इस फिल्म से मिला असली पहचान
राम चरण को असली पहचान साल 2009 में आई मगधीरा से मिली, जिसे एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में उनके डबल रोल और दमदार अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया। ‘मगधीरा’ उस समय तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हुई और कई अवॉर्ड्स भी अपने नाम किए। टॉलीवुड में सफलता पाने के बाद राम चरण ने 2013 में बॉलीवुड में कदम रखा।
सम्बंधित ख़बरें
सलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Kriti Sanon Relationship: कृति सेनन ने कबीर बहिया संग शेयर की रोमांटिक तस्वीर, ब्रेकअप की अफवाहों पर लगा विराम
Shilpa Shirodkar Reveals: सिर्फ दो मेकअप रूम थे, करिश्मा कपूर के फैसले ने जीत लिया था शिल्पा शिरोडकर का दिल
प्रियंका चोपड़ा-नेहा शर्मा के साथ थी अफेयर की चर्चा
राम चरण ने जंजीर के रीमेक में काम किया, जिसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त नजर आए। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद राम चरण ने हिंदी फिल्मों से दूरी बना ली और दोबारा साउथ सिनेमा पर ही फोकस किया। करियर के शुरुआती दिनों में राम चरण का नाम उनकी को-स्टार नेहा शर्मा के साथ जोड़ा गया। यहां तक कि गुपचुप शादी की अफवाहें भी उड़ीं, लेकिन बाद में उन्होंने इन खबरों को खारिज कर दिया। नेहा शर्मा के अलावा ‘जंजीर’ के दौरान राम चरण का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जुड़ा, हालांकि ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला।
उपासना के साथ शादी और खुशहाल जीवन
राम चरण ने 14 जून 2012 को अपोलो हॉस्पिटल्स के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी. रेड्डी की पोती उपासना कमिनेनी से शादी की। दोनों की मुलाकात स्कूल के दिनों में हुई थी और लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया। आज यह जोड़ी न सिर्फ पर्सनल लाइफ में खुशहाल है, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में भी सफलता के नए मुकाम हासिल कर रही है।
Ram charan success story magadhira bollywood debut life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM












