पत्रकार के सवालों पर भड़के राजपाल यादव, कर दी ऐसी हरकत, लोग बोले 'मैंडल बैलेंस ठीक नहीं...'

Rajpal Yadav Viral Video: कॉमेडी एक्टर राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो एक जर्नलिस्ट के सवाल करने पर गुस्सा हो जाते हैं और उसका कैमरा छीनने की कोशिश भी करते हैं।
Rajpal Yadav got angry on the questions of journalist did such thing front of camera internet users trolling him
पत्रकार के सवालों पर भड़के राजपाल यादव (फोटो सोर्स-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

उत्तर प्रदेश: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म को फैंस का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विद्या बालन, राजपाल यादव के अलावा कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस फिल्म में भी एक बार फिर राजपाल यादव छोटा पंडित के रोल में नजर आ रहे हैं। उनके इस किरदार ने फैंस को खूब हंसाया। दिवाली के वीडियो के बाद फिर से एक बार राजपाल यादव विवादों के घिर गए। इस वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं। वीडियो में पत्रकार राजपाल से सवाल पूछते हैं, जिस पर एक्टर पत्रकार का कैमरा फेंक देते हैं। जानिए पूरा मामला...

पत्रकार पर भड़के राजपाल यादव

हाल ही में राजपाल उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिल पहुंचे थे। इस दौरान राजपाल का मूड काफी खराब नजर आ रहा था। एक पत्रकार ने उनसे पूछा आपकी आने वाली फिल्म कौन-सी है। जवाब में राजपाल ने कहा, हर डेढ़ में एक फिल्म देखने को मिलेगी। इस पर पत्रकार आगे पूछते हैं, हाल ही में दिवाली पर आपका एक बयान आया था। पत्रकार के सवाल पूछते ही राजपाल ने उनके हाथ से कैमरा छीनकर बंद कर दिया। उनका ये एक्शन कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। उनकी ये हरकत देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। यह भी देखें-‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ को बंगाली गीत ‘एकला चलो रे’ का मजाक बनाना पड़ा भारी, मिली केस करने की धमकी

दिवाली पर दिया था ये बयान

इससे पहले एक्टर ने दिवाली पर पटाखे ना जलाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था इससे जानवरों को परेशानी होती है और वायु प्रदूषण भी बढ़ता है। वहीं, इस बयान से एक दिन पहले वो चिकन बिरयानी खाते दिख रहे थे। जानवरों को बचाने और उनकी तकलीफ पर बात करने वाले राजपाल को चिकन वाली बिरयानी खाता देख फैंस उन पर खूब भड़के और उन्हें लताड़ भी लगाई। इस बयान पर उन्हें खूब ट्रोल किया गया। जिसके बाद उन्होंने माफी मांगते हुए एक वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में एक्टर ने कहा, 'मैं दिल से माफी मांगता हूं। मेरा किसी की खुशियों को कम करने का इरादा नहीं था। दिवाली खुशियों का त्योहार है। चलिए इसे मिलकर मनाए।'

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com