Rajat Dalal ने लगायी अविनाश मिश्रा की क्लास, ईशा सिंह के भाई ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट

Rajat Dalal Vs Avinash Mishra: ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा के ब्रेकअप की चर्चाओं के बीच रजत दलाल ने एक्टर पर निशाना साधा है। वहीं, ईशा के भाई ने अविनाश के साथ व्हाट्सऐप चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया है।
Rajat Dalal Slams Avinash Mishra
रजत दलाल और अविनाश मिश्रा (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ईशा-अविनाश के ब्रेकअप पर भड़के रजत दलाल, एक्टर को सुनाई खरी-खोटी

  • ईशा के भाई ने शेयर किया चैट स्क्रीनशॉट, अविनाश ने गलती मानी

  • क्या क्लब में 'बेवफा निकली है तू' गाना गाकर अविनाश ने ईशा पर कसा तंज?

Rajat Dalal Slams Avinash Mishra: बिग बॉस 18 में अपनी क्यूट केमेस्ट्री के लिए फेमस होने वाले कपल ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का ब्रेकअप हो चुका है। इन दोनों के ब्रेकअप के बाद से ही टीवी इंडस्ट्री में दोनों का रिश्ता सुर्खियों में है।

हाल ही में फिटनेस इंफ्लुएंसर और बिग बॉस 18 में नजर आ चुके रजत दलाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के माध्यम से अविनाश मिश्रा की जमकर क्लास लगायी है। साथ ही ईशा सिंह के भाई रुद्राक्ष सिंह चौहान ने भी अविनाश के साथ चैट का स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

अविनाश मिश्रा की हरकत से भड़के रजत दलाल

खतरों के खिलाड़ी 15 के विनर अविनाश मिश्रा हाल ही में एक क्लब में बेवफा निकली है तू गाने पर झूमते हुए नजर आएं थे। अविनाश की हरकत के ईशा सिंह के करीबियों में से एक रजत दलाल ने अविनाश को जमकर खरी खोटी सुनायी है। रजत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि मैंने उसे चार बार प्यार से समझाया है कि ईशा से दूर रहो। हमें फर्क नहीं पड़ता कि तुमने क्या किया। तुम अपना काम करते रहो और हमसे दूर रहो। अब वह क्लब में गाना गा रहा है 'बेवफा निकली है तू'। आखिर कौन-सा प्रोपेगेंडा चलाना चाहते हो? क्या यह दिखाना चाहते हो कि तुम बहुत शरीफ हो और तुम्हारे साथ गलत हुआ है?

रजत दलाल ने दी अविनाश मिश्रा को धमकी

आगे रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा से सीधे शब्दों में कहा कि भाई, सुधर जाओ। ऐसी चीजें पोस्ट मत करो कि लोग तुम पर थूकें। इतने मासूम और स्वीट मत बनो। यहां कोई डेंजरस स्टंट नहीं चल रहे हैं। यहां तुम्हें सेफ्टी नहीं मिलेगी। सब कुछ चला जाएगा। मैं रिक्वेस्ट करता हूं कि ईशा से दूर रहो। अपनी इस तरह की हरकतें बंद करो और अपनी जिंदगी पर ध्यान दो। तुमने जो करना था, कर लिया। अब हमसे दूर रहो।

ईशा के भाई ने दिया अविनाश की चीटिंग का सबूत

रजत दलाल के अलावा एक्ट्रेस ईशा सिंह के भाई ने भी अविनाश मिश्रा और उनकी व्हॉट्सअप चैट का स्क्रीनशॉट अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस स्क्रीनशॉट में अविनाश सिंह ने कह रहे है कि भाई, मैंने जो किया है, मैं उसका बचाव या उसे सही नहीं ठहरा सकता। मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई है। मुझे खुद पर शर्म आ रही है। और आप जो भी कह रहे हैं, मैं उससे सहमत हूँ। मैंने जो किया है, उसके लिए मुझे सच में बहुत अफ़सोस है।

Rajat Dalal Slams Avinash Mishra
चीटिंग के आरोपों के बीच अविनाश मिश्रा ने शेयर किया इमोशनल नोट, ईशा सिंह की मां का ऑडियो भी वायरल

क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की नजदीकियां रियलिटी शो बिग बॉस 18 के दौरान बढ़ी थीं। शो में दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदलती नजर आई थी। बाद में दोनों ने नेशनल टेलीविजन पर भी अपने रिश्ते को लेकर इशारों में बात की थी। रजत दलाल भी इसी सीजन का हिस्सा थे और शो के दौरान उनकी ईशा के साथ अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी। वह ईशा को अपनी छोटी बहन की तरह मानते हैं।

दोनों के रिश्ते को लेकर विवाद तब शुरू हुआ, जब खबरें सामने आईं कि ईशा और अविनाश ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और साथ की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं।

इसी बीच ईशा की मां का बताया जा रहा एक वॉइस नोट भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने अविनाश पर ईशा को धोखा देने के आरोप लगाए। वहीं, ईशा ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था कि उन्होंने किसी पर भरोसा किया, लेकिन उसी इंसान ने उनकी पीठ में छुरा घोंप दिया। अगर उन्हें ज्यादा परेशान किया गया, तो वह नाम और सबूत सामने ला सकती हैं।