प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपनी बेटी की पहली तस्वीर, एनआईसीयू में 100 दिन बिताकर घर आई बेबी

Priyanka Chopra
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के लिए कल का दिन बहुत खास था क्योंकि, उनकी बेटी पहली बार घर आई है। जहां लोग कल मदर्स दे मना रहे थे। वहीं अभिनेत्री और उनके पति निक जोनस अपने बेटी मालती मैरी चोपड़ा पर अपना प्यार उड़ेल रहे थे। पहली बार अदाकारा अपनी बेटी को गले लगाई है। कल उन्होंने अपनी बेबी का घर में स्वागत की है। इस साल जनवरी महीने में सेरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा अपनी पहली बेटी को जन्म दी है। जिसके बाद उनकी बेटी को 100 दिनों तक एनआईसीयू में रखा गया था।

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेबी वेलकम की इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है। तस्वीर में अभिनेत्री बेबी को गले से लगाकर सुकून महसूस कर रही है। वहीं निक जोनस बेबी का हाथ पकड़े नजर आ रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, 'इस मदर्स डे पर हम इन पिछले कुछ महीनों और रोलर कोस्टर पर प्रतिबिंबित करने में मदद नहीं कर सकते हैं, जिसे अब हम जानते हैं, इतने सारे लोगों ने भी अनुभव किया है। एनआईसीयू में 100 से अधिक दिनों के बाद, हमारी बेबी आज घर आ गई हमारा कुछ महीना चुनौतीपूर्ण था। जो अब पूरा हुआ।

पीछे मुड़कर देखने पर यह मालूम होता है कि हर पल कितना कीमती और परिपूर्ण है। हम बहुत खुश हैं कि हमारी छोटी बच्ची आखिरकार घर आ गई है, और रेडी चिल्ड्रन ला जोला और सीडर सिनाई, लॉस एंजिल्स में हर डॉक्टर, नर्स और विशेषज्ञ का धन्यवाद करती हूं। जिन्होंने हर कदम पर बच्ची का ख्याल रखा हमारा अगला अध्याय अब शुरू होता है। बेबी को मां और पिता का ढेर सारा प्यार! सभी का धन्यवाद!' उनके इस तस्वीर को पोस्ट करते ही उनके प्रशंसकों और कई सेलेब्स के बधाईयों का तांता लग गया है। सब उन्हें बधाईयां दे रहे है और उनकी बेटी की पहली तस्वीर को देखकर काफी खुश है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com