प्रियंका चोपड़ा बनीं किंग काइली तो निक जोनास का दिखा काउबॉय लुक, घोस्ट प्रिंसेस बनकर मालती ने जीता दिल

Priyanka Chopra Look: प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास और बेटी मालती के साथ हैलोवीन मनाया। मालती घोस्ट प्रिंसेस, निक काउबॉय और प्रियंका किंग काइली के लुक में नजर आईं। तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Priyanka Chopra Halloween Party
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और मालती(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास और बेटी मालती के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया।

  • मालती मैरी सफेद गाउन में 'घोस्ट प्रिंसेस' के लुक में नजर आईं।

  • निक जोनास ने हैलोवीन पार्टी के लिए काउबॉय का कॉस्ट्यूम चुना।

Priyanka Chopra Halloween Party: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी फिल्मों के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इस बार अभिनेत्री ने पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ हैलोवीन सेलिब्रेट किया। प्रियंका ने इस खास मौके की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें तीनों का अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में मालती का 'घोस्ट प्रिंसेस' लुक लोगों का ध्यान खींच रहा है।

प्रियंका चोपड़ा ने हैलोवीन के लिए अपनी नन्ही बेटी मालती मैरी को बेहद प्यारा लुक दिया। तस्वीरों में मालती सफेद रंग की खूबसूरत गाउन पहने नजर आ रही हैं। उनके इस आउटफिट को 'घोस्ट प्रिंसेस' थीम के हिसाब से तैयार किया गया है। वहीं, प्रियंका और निक ने भी इस मौके के लिए खास कॉस्ट्यूम चुने।

प्रियंका चोपड़ा का लुक

प्रियंका चोपड़ा ने किंग काइली का लुक अपनाया, जबकि निक जोनास काउबॉय के अंदाज में दिखाई दिए। तीनों ने घर में साथ पोज दिए और अपने हैलोवीन सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर कीं। सोशल मीडिया पर फैंस को इस परिवार का यह खास अंदाज खूब पसंद आ रहा है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए अपने परिवार की इस तिकड़ी को अनोखा बताया।

Priyanka Chopra Halloween Party
अमिताभ बच्चन के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा, बेटे अभिषेक संग बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से किया फैंस का अभिवादन

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीरों के साथ लिखा खास कैप्शन

प्रियंका चोपड़ा ने कैप्शन में लिखा कि काफी अनोखी तिकड़ी है। एक काउबॉय, एक 'घोस्ट प्रिंसेस' और किंग काइली साथ में ट्रिक-ऑर-ट्रीटिंग करने निकले। हैलोवीन मनाने वाले सभी लोगों को हैप्पी हैलोवीन। प्रियंका की पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। खास तौर पर मालती के कॉस्ट्यूम ने लोगों का ध्यान खींचा है। इससे पहले भी अभिनेत्री कई मौकों पर बेटी की प्यारी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर कर चुकी हैं।

लॉस एंजेलिस में मनाया था करवा चौथ

हैलोवीन से दो दिन पहले प्रियंका ने करवा चौथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। अभिनेत्री ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में पति निक जोनास के साथ यह त्योहार मनाया। प्रियंका अक्सर भारतीय त्योहारों को विदेश में भी पूरे उत्साह के साथ मनाती नजर आती हैं।

Priyanka Chopra Halloween Party
Arshdeep Singh GF: फेम के लिए डेट के आरोपों पर भड़की समरीन कौर, अर्शदीप सिंह ने किया गर्लफ्रेंड का समर्थन

वाराणसी को लेकर चर्चा में हैं प्रियंका चोपड़ा

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा इन दिनों निर्देशक एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' को लेकर चर्चा में हैं। यह एक पैन इंडिया प्रोजेक्ट है, जिसमें महेश बाबू मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम किरदार में नजर आएंगे। प्रियंका के इस प्रोजेक्ट को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है।