प्रियंका चोपड़ा ने फाइनली दिखाया बेटी मालती का चेहरा, पालने में चैन से सोती आईं नजर

Priyanka Chopra
Photo - Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीब तीन साल बाद भारत दौरे पर आईं थी। जिसके बाद वो वापस अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पहुंच गई हैं। जहां वो अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा और पति निक जोनस के साथ ब्यूटीफुल टाइम स्पेंड कर रही हैं। वो अक्सर अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करती नजर आती हैं। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जहां वो आए दिन तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने बेटी मालती मैरी चोपड़ा की तस्वीर शेयर की हैं। जिसके जरिए उन्होंने अपनी बेटी का चेहरा दिखाया है। जिसका फैंस को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। हालांकि, तस्वीर में मालती मैरी चोपड़ा का चेहरा पूरी तरह से दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि मालती का चेहरा वूलेन कैप से ढका हुआ है। वो स्वेटर भी पहनी हुई हैं। वो तस्वीर में बेहद क्यूट नजर आ रही हैं। मालती पालने में चैन से सोते हुए दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर में मालती की छोटी-छोटी प्यारी सी उंगलियां भी नजर आ रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती की तस्वीर को शेयर कर लिखा, ‘मेरा मतलब’ साथ ही उन्होंने इमोजी भी शेयर किया है। उनके इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस काफी खुश हो गए हैं। प्रशंसक भी मालती पर अपना खूब प्यार लुटा रहे हैं।  

अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट कि तो अभिनेत्री जल्द ही वेब सीरीज 'सिटाडेल' और फिल्म 'एंडिंग थिंग्स' और 'टेक्स्ट फॉर यू' में नजर आएंगी। इसके अलावा वो फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' में भी कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com