कभी टीवी पर राम कपूर संग मचाई धूम, फिर फिल्मों में दिखाया जलवा, जानें प्राची देसाई के करियर की कहानी

Prachi Desai Career: प्राची देसाई 12 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने टीवी सीरियल कसम से में बानी का किरदार निभाकर घर-घर पहचान बनाईं। इसके बाद उन्होंने रॉक ऑन से बॉलीवुड में कदम रखा।
Prachi Desai Birthday Special Story
प्राची देसाई(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prachi Desai Birthday Special: टेलीविजन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई 12 सितंबर को अपना 38वां जन्मदिन मनाती हैं। 12 सितंबर 1988 को गुजरात के सूरत में जन्मी प्राची ने बेहद कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और देखते ही देखते टेलीविजन की चर्चित एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड का रुख किया और फिल्मों में भी अपनी अलग पहचान बनाई।

प्राची देसाई को एक्टिंग का शौक बचपन से ही था। उन्होंने महाराष्ट्र के पंचगनी स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की और इसके बाद पुणे के सिंहगढ़ कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग को अपना करियर बनाने का फैसला किया। साल 2006 में प्राची ने एकता कपूर के लोकप्रिय टीवी सीरियल 'कसम से' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।

झलक दिखला जा की बनीं विनर

'कसम से' में उन्होंने बानी दीक्षित वालिया का किरदार निभाया था। प्राची के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया और वह जल्द ही घर-घर में पहचानी जाने लगीं। प्राची ने सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं, बल्कि डांस में भी अपनी प्रतिभा का जलवा दिखाया। साल 2007 में उन्होंने डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ के दूसरे सीजन में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लिया। अपनी शानदार परफॉर्मेंस के दम पर उन्होंने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

Prachi Desai Birthday
प्राची देसाई(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

रॉक ऑन से बॉलीवुड में रखा कदम

टेलीविजन में सफलता हासिल करने के बाद प्राची ने साल 2008 में बॉलीवुड का रुख किया। उन्होंने अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म 'रॉक ऑन' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर, अर्जुन रामपाल, पूरब कोहली और शहाना गोस्वामी जैसे कलाकार नजर आए थे। डेब्यू फिल्म में प्राची के अभिनय को काफी सराहा गया और उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेशन भी मिला।

Prachi Desai Birthday Story
प्राची देसाई(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Prachi Desai Birthday Special Story
कैटरीना कैफ को कभी कहा गया था डांस में जीरो, छोड़ने तक की मिली सलाह, फिर शीला की जवानी ने बदल दी पूरी कहानी

कई फिल्मों में दिखा अलग अंदाज

इसके बाद प्राची ने लाइफ पार्टनर, वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, तेरी मेरी कहानी, बोल बच्चन, आई, मी और हम, अजहर और फॉरेंसिक जैसी फिल्मों में काम किया। वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई में मुमताज का किरदार उनके करियर के अहम रोल्स में शामिल रहा। इस भूमिका के लिए उन्हें आईआईएफए में सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का पुरस्कार मिला। वहीं, बोल बच्चन भी उनके करियर की सफल फिल्मों में गिनी जाती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com