-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Prabhudeva Started Dancing With The Background Dancer But Now He Is A Success Choreographer
साउथ में नाचते-नाचते पूरे बॉलीवुड को नचाने लगे प्रभुदेवा, बैकग्राउंड डांसर से की थी शुरुआत
- Written By: दामिनी सिंह

Pic : Instagram
सुनीता पाण्डेय-
एक बैकग्राउंड स्टेज डांसर से लेकर बॉलीवुड के सबसे सफल निर्देशकों की सूची में शामिल हुए प्रभुदेवा (Prabhu Deva)डांसिंग कैटेगरी के पहले ऐसे अभिनेता हैं जिन्होंने फिल्मों में लुप्त हो रही डांसिंग परंपरा को फिर से केंद्र में ला खड़ा किया। भारत के माइकल जैक्सन के नाम से मशहूर इस अभिनेता ने साउथ से लेकर बॉलीवुड में अपनी जबरदस्त धाक जमा रखी है। यहां तक कि सलमान खान और शाहरुख खान जैसे अभिनेताओं को भी अपनी चमक बरक़रार रखने के लिए प्रभुदेवा का सहारा लेना पड़ रहा है।
3 अप्रैल, 1973 को मैसूर के एक साधारण से परिवार में जन्मे प्रभुदेवा के लिए उनकी कामयाबी किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। आज प्रभुदेवा अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। तो आइये जानते हैं प्रभुदेवा के बारे में कुछ ख़ास बातें…
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Special: प्रभु देवा को शूटिंग के दौरान पड़ा पैरालिसिस अटैक, फिर भी नहीं हारे इंडिया के माइकल जैक्सन
Kannappa: प्रभु देवा और विष्णु मांचू ने की सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, किया ‘कन्नप्पा’ का प्रचार
Prabhu Deva Birthday: प्रभु देवा ने साउथ की इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दी थी अपनी 16 साल की शादी
विरासत में मिला था डांस
प्रभुदेवा ने अपनी शुरुआत 1988 में तमिल फिल्म ‘अग्नि नाचथिराम’ में बैकग्राउंड डांसर से की। डांस उन्हें विरासत में मिला था जिसे उन्होंने भरतनाट्यम के जरिये निखारा। बैकग्राउंड डांसर के रूप में उन्होंने अपने डांस से कई लोगों को प्रभावित किया जिसमें साउथ के सबसे बड़े स्टार कमल हसन भी शामिल थे। कमल ने उन्हें अपनी फिल्म में कोरियोग्राफी का मौक़ा दिया और यहीं से उनकी गाड़ी चल निकली।
फिल्मों में भी आज़माया हाथ
इसके बाद प्रभुदेवा ने करीब सौ फिल्मों में कोरियोग्राफी की। लेकिन हमेशा कुछ नया करने का जूनून उनपर सवार था। इसलिए बतौर कोरियोग्राफर खुद को स्थापित करने के बाद एक्टिंग में हाथ आजमाने की सोची। उन्हें ये मौक़ा दिया निर्देशक पवित्राण ने अपनी रोमांटिक फिल्म ‘इंदु से। हालांकि ये एक औसत फिल्म साबित हुई इसके बावजूद प्रभुदेवा को फ़िल्में मिलती रही। फिल्म ‘काधा लान’ को जब चार फिल्मफेयर (Filmfare) अवार्ड मिले, तब बॉलीवुड का भी ध्यान उन पर गया।
एक्टिंग में नहीं मिली सफलता
साल 1995 में फिल्म ‘हमसे है मुकाबला’ से बॉलीवुड में प्रभुदेवा की धमाकेदार एंट्री हुई। ए.आर.रहमान के म्यूजिक पर प्रभदेवा की डांसिंग स्किल ने पूरे बॉलीवुड को उनका दीवाना बना दिया। लेकिन जल्द ही मि.रोमियो और लव बर्ड्स जैसी फिल्मों ने उन्हें टाइपकास्ट कर दिया। एक्टिंग में सफलता ना मिलते देख प्रभुदेवा ने खुद को कोरियोग्राफी तक ही सीमित कर लिया।
सफल निर्देशकों की सूचि में हुए शामिल
प्रभुदेवा के करियर का सुनहरा दौर तब शुरू हुआ जब उन्होंने साल 2009 में सलमान खान की फिल्म ‘वांटेड’ (Wanted)के जरिये डायरेक्शन के क्षेत्र में कदम रखा। इस फिल्म ने ना केवल सलमान खान के डगमगा रहे फ़िल्मी करियर को सहारा दिया बल्कि प्रभुदेवा को भी सफल निर्देशकों की सूचि में ला खड़ा किया। इसके बाद ‘सिंह इस ब्लिंग’, ‘एक्शन जैक्शन’ और ‘दबंग-3’ जैसी सफल फिल्मों के जरिये बॉलीवुड के सफल निर्देशकों की कतार में शामिल हो गए। हालंकि प्रभुदेवा ने फिल्म की हर विधा में अपनी प्रतिभा साबित की है, लेकिन आज भी उन्हें डांसिंग स्टार ही माना जाता है।
Prabhudeva started dancing with the background dancer but now he is a success choreographer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘बारिश और तुम’ विक्की कौशल ने कैटरीना कैफ पर लुटाया प्यार, रोमांटिक फोटो ने जीता फैंस का दिल
Jul 02, 2026 | 08:50 PMपेट्रोल में एथेनॉल से घटता है माइलेज या बढ़ता है फायदा? सरकार ने पहली बार दिए बड़े आंकड़े, जानिए पूरा सच
Jul 02, 2026 | 08:50 PMसंभाजीनगर में अतिक्रमण नोटिसों पर सियासी बवाल, AIMIM ने मनपा पर लगाए एकतरफा कार्रवाई के आरोप
Jul 02, 2026 | 08:46 PMमुंब्रा में करंट से 17 साल की आलिया की मौत, महाराष्ट्र में मानसून की लापरवाही की बलि चढ़ीं ये मासूम जिंदगियां
Jul 02, 2026 | 08:44 PMबैंक खाता फ्रीज करने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, कहा- वकील की फीस को अपराध की आय नहीं मान सकते
Jul 02, 2026 | 08:41 PMअयोध्या में नया मंदिर विवाद, फर्जी दस्तावेजों से कब्जे की हुई साजिश; चंपत राय पर लगे गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 08:38 PMTaj Mahal या तेजोमहालय: अजय तोमर का बड़ा दावा, कहा – यह शिव मंदिर है, सावन में कराएंगे जलाभिषेक
Jul 02, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














