Prabhu Deva Birthday: प्रभु देवा ने साउथ की इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दी थी अपनी 16 साल की शादी

इंडिया का माइकल जैक्सन प्रभु देवा की बतौर डांस निर्देशक पहली फिल्म वेत्री विज्य थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की। प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रभु देवा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं।
Prabhu Deva Birthday: प्रभु देवा ने साउथ की इस एक्ट्रेस के लिए तोड़ दी थी अपनी 16 साल की शादी
प्रभु देवा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

मुंबई: इंडिया का माइकल जैक्सन प्रभु देवा का जन्म 3 अप्रैल 1973 को मैसूर में हुआ था। प्रभु देवा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभु देवा एक बेहतरीन डांसर हैं। उनके पिता भी शानदार डांसर थे और साउथ इंडस्ट्री में डांस मास्टर के तौर पर काम करते थे। प्रभु देवा की प्रतिभा देखते हुए उन्होंने अपने बेटे को भरतनाट्यम के साथ वेस्टर्न डांस की भी शिक्षा दिलाई थी।

प्रभु देवा की बतौर डांस निर्देशक पहली फिल्म वेत्री विज्य थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कोरियोग्राफी की. प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा प्रभु देवा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहे हैं। प्रभु देवा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते थे। इतना ही नहीं साउथ की एक्ट्रेस नयनतारा और प्रभु देवा की रिलेशनशिप की खबरें चर्चा में आने लगी थी। मगर बाद में दोनों अलग हो गए।

फिल्म के सेट पर नयनतारा और प्रभु देवा को प्यार हो गया था। नयनतारा ने जब प्रभु देवा को डेट करना शुरू किया था उस समय कोरियोग्राफर शादी शुदा थे और उनके 3 बेटे थे। रिपोर्ट्स की माने तो प्यार में दोनों इतने दीवाने हो गए थे कि एक साथ रहने लगे थे। प्रभु देवा से शादी के चक्कर में नयनतारा ने साल 2011 में चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म को अपना लिया था। यहां तक की ने प्रभुदेवा के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन साल 2012 में अपने और प्रभुदेवा के ब्रेकअप की जानकारी दी थी।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त नयनतारा की वजह से प्रभु देवा की शादी खतरे में आ गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। दरअसल, प्रभु देवा और नयनतारा के रिलेशनशिप के बारे में जब कोरियोग्राफर की पत्नी लता को पता चला था तब उन्होंने साल 2010 में फैमिली कोर्ट में पिटीशन दायर की थी। उस समय दोनों साथ में रहते थे। लता ने कहा था कि अगर प्रभु देवा नयनतारा से शादी करेंगे तो वह भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगी। इसके बाद उन्होंने 2011 में अपनी पत्नी को तलाक दे दिया था और अपनी 16 साल की शादी तोड़ दी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com