Prabhas फिर बनेंगे भैरवा, ‘कल्कि 2’ की शूटिंग को मिली रफ्तार, मेगास्टार के धमाकेदार कमबैक की तैयारी शुरू

Prabhas Kalki 2: प्रभास जल्द ‘कल्कि 2’ में भैरवा बनकर वापसी करने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद में तेजी से जारी है, जबकि अमिताभ बच्चन और कमल हासन अपने हिस्से पूरे कर चुके हैं।
Prabhas Kalki 2898 AD Sequel Update Amitabh Bachchan Kamal Haasan
प्रभास की अपकमिंग फिल्म (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Prabhas Kalki 2898 AD Sequel Update: साउथ सुपरस्टार प्रभास की मचअवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। अब इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। खबर है कि ‘कल्कि 2’ की तैयारियां जोरों पर हैं और जल्द ही फिल्म की शूटिंग का नया शेड्यूल शुरू होने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कल्कि 2’ के लिए हैदराबाद के बाहरी इलाके में एक भव्य सेट तैयार किया गया है। इसी सेट पर फिल्म के कई अहम सीन शूट किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रभास जल्द ही इस शेड्यूल से जुड़ेंगे। मई महीने में उन्होंने फिल्म के लिए खास डेट्स भी तय कर ली हैं, जिससे संकेत मिल रहा है कि अब शूटिंग तेज रफ्तार पकड़ने वाली है।

प्रभास की एंट्री से बढ़ेगा रोमांच

फिल्म के पहले पार्ट में प्रभास ने ‘भैरवा’ का दमदार किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। हालांकि, सीक्वल की शुरुआती शूटिंग में प्रभास शामिल नहीं हो पाए थे, क्योंकि वह अपने अन्य प्रोजेक्ट्स में व्यस्त थे। अब उनकी एंट्री के साथ फिल्म की कहानी में नया मोड़ आने की उम्मीद जताई जा रही है। सीक्वल की शूटिंग इस साल फरवरी में ही शुरू हो चुकी थी। इस दौरान अमिताभ बच्चन और कमल हासन ने अपने हिस्से की कई महत्वपूर्ण सीन शूट कर लिए हैं।

दीपिका की जगह नई एंट्री

अमिताभ बच्चन और कमल हासन की मौजूदगी फिल्म को और भव्य बनाने वाली है। फैंस को इस बार कहानी में और भी बड़ा स्केल और विजुअल एक्सपीरियंस देखने को मिल सकता है। फिल्म को लेकर एक और बड़ी चर्चा यह है कि इस बार दीपिका पादुकोण की जगह किसी नई एक्ट्रेस की एंट्री हो सकती है। रिपोर्ट्स में साई पल्लवी का नाम सामने आ रहा है, हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

कई प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं प्रभास

प्रभास इस समय अपने कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं, जिनमें ‘स्पिरिट’ और ‘फौजी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, ‘कल्कि 2’ उनके करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही है। पिछली फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद अब इस सीक्वल से उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। फिलहाल फैंस को फिल्म के अगले आधिकारिक अपडेट का इंतजार है, लेकिन इतना तय है कि ‘कल्कि 2’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका करने की तैयारी में है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com