

मुंबई : फिल्म (Film) 'तुलसीदास जूनियर' (Tulsidas Junior) का पोस्टर (Poster) रिलीज (Release) हो गया है। ये पोस्टर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) की टी-सीरीज (T-Series) ने अपने इन्स्टाग्राम (Instagram) एकाउंट (Account) पर पोस्ट (Post) किया है। पोस्टर में तीन किरदार दिखाई दे रहे है। जिसमें बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर राजीव कपूर, वरुण बुद्धदेव और संजय दत्त भी शामिल है।
टी-सीरीज के कैप्शन में लिखा है 'बच्चा है, फाड़ देगा! #ToolsidasJunior, 4 मार्च 2022 को रिलीज हो रही है! बने रहें!' बड़ी बात तो ये है, की अभिनेता राजीव कपूर की ये आखिरी फिल्म है। जिसमें वो अपनी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म 4 मार्च 2022 को रिलीज होगी। इस पोस्टर के रिलीज होते ही फैंस में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसका मुख्य कारण यह है, की इस फिल्म में इतने दिग्गज कलाकारों की एंट्री है। रिलीज पोस्टर में राजीव कपूर प्रोफेशनल ड्रेस में नजर आ रहे है।
वहीं संजय दत्त शर्ट पहने दाढ़ी मूंछों में नजर आ रहे है। ये एक स्नूकर स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। सुनीता गोवारिकर और आशुतोष गोवारिकर द्वारा बनाई इस फिल्म को मृदुल ने लिखा है और वही इस फिल्म के निर्देशक भी है। संजय दत्त कई आगामी फिल्मों में अपनी भूमिका निभाने वाले है। जिसमें रवीना टंडन और यश के साथ फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2', अक्षय कुमार और मानुशी चिल्लर के साथ 'पृथ्वीराज', रणबीर कपूर और वाणी कपूर के साथ 'शमशेरा', अरशद वारसी के साथ 'मुन्नाभाई 3', 'द गुड महाराज', जॉन अब्राहम के साथ 'ग्यारह', सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ 'इंशाल्लाह' शामिल है।