पोन्नियिन सेलवन 2 की रिलीज डेट का हुआ खुलासा; फिल्म में एक बार फिर नजर आएंगी ऐश्वर्या राय

PS2
Photo - Social Media
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : पोन्नियिन सेलवन के निर्माताओं ने मंगलवार को मणिरत्नम फिल्म के सीक्वल के रिलीज की घोषणा की। फिल्म विश्व भर में 28 अप्रैल, 2023 को आईमैक्स थिएटरों में रिलीज होगी। फिल्म के निर्माताओं ने यह घोषणा करते हुए कहा, "चोला परिवार सिल्वर स्क्रीन पर जादू बिखेरने के लिए वापस आ रहे हैं।" इस फिल्म मैं ऐश्वर्या राइ (Aishwarya Rai) फिर एक विशेष भूमिका में नजर आएंगी। पहली फिल्म में एक्ट्रेस ने प्रमुख भूमिका निभाई थी। 

पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर अन्य फिल्मों की कम सफलता दर के बीच पोन्नियिन सेलवन-I सिनेमाघरों में मेगा हिट रही। मणिरत्नम की महान कृति PS -1 को दर्शकों और समीक्षकों से समान रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। रिलीज के कुछ महीनों के बाद निर्माताओं ने अब फिल्म के सीक्वल के रिलीज की घोषणा की है। PS2 को इसके पहले फिल्म PS1 के साथ ही शूट कर लिया गया था लेकिन फिल्म इस साल 28 अप्रैल को रिलीज होगी। दूसरे भाग की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया है।

मंगलवार को फिल्म के निर्माता ने घोषणा करते हुए और रिलीज की तारीख का खुलासा करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्टर शेयर किया। कल्कि के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म को 28 अप्रैल को अपने सभी आईमैक्स सिनेमाघरों में अनुभव किया जा सकता है।मणिरत्नम PS-1 के एक महाकाव्य दूसरे अध्याय के साथ वापस आ गया है जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन, त्रिशा कृष्णन, विक्रम और जयम रवि ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। 2022 की सबसे बड़ी तमिल फिल्म का सीक्वल भारत भर के आईमैक्स सिनेमाघरों में लॉन्च किया जाएगा। PS2 चोला सम्राट के राजा चोला की कहानी को जारी रखेगा, जो अपने समय में दक्षिण में सबसे शक्तिशाली राजा थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com