मीका सिंह को उनकी दुल्हन ढूंढने में मदद करेंगी फोगाट सिस्टर्स

Swayamvar - Mika Di Vohti
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : टेलीविजन (Television) लोकप्रिय (Popular) चैनल (Channel) स्टार भारत (Star Bharat) के अपकमिंग (Upcoming) शो (Show) 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' (Swayamvar- Mika Di Voti) का जब से अनाउंसमेंट हुआ है। दर्शक तब से इस शो को देखने के लिए उतावले हो रहे है और हो भी क्यों न आखिर ये शो सिंगर मीका सिंह का जो है। इस शो के जरिए संगीत की दुनिया में सनसनी मचाने वाले सिंगर मीका सिंह अपने लिए परफेक्ट वोटी चुनेंगे। मेकर्स ने हाल ही में बहुत भव्य तरीके से शो का प्रोमो शूट किया है। ऐसे में मीका सिंह के फैंस और सेलेब्स उन्हें इस शो की बधाईयां दे रहे हैं और तो और कई तो उनकी वोटी खोजने में भी उनकी मदद कर रहे हैं।

देश के कोने से मीका सिंह के कई दोस्त और फैंस जो शो से जुड़कर उनकी मदद कर रहे हैं। ऐसे में खबर यह भी आ रही है कि फोगाट गर्ल्स गीता और बबीता भी जल्द ही इस शो में नजर आ सकती हैं। इस दौरान वो मीका सिंह की दुल्हनियां चुनने में भी उनका साथ देंगी। यह देखना मीका सिंह के प्रशंसकों के लिए काफी मनोरंजनपूर्ण होगा। इस शो में दर्शकों को खूब आनंद आने वाला है। मीका सिंह ने भी कई इंट्रो वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। यहां तक कि इस शो का एक गाना भी रिलीज हो चुका है। 

गौरतलब है कि बबीता फोगाट अपने पति के साथ प्यार और शादी के लंबे सफर को तय किया है तो वह मीका सिंह को शादी से जुड़े कुछ अच्छे टिप्स भी जरूर देंगी। ये शो काफी रोचक और मस्ती से भरा होने वाला है। देखना ये है कि मीका सिंह किसको अपना जीवनसाथी बनाते है। शो 'स्वयंवर- मीका दी वोटी' का प्रसारण 19 जून 2022 से स्टार भारत पर होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com