महाभारत के सेट पर बाल-बाल बची थी पंकज धीर की जान, कभी 300 रुपये कमाकर बने थे घर-घर में मशहूर

Pankaj Dheer Birthday: महाभारत में कर्ण का अमर रोल निभाने वाले पंकज धीर के साथ शूटिंग के दौरान एक खतरनाक हादसा हो गया था, जहां एक तीर सीधे उनकी आंख के पास आ लगा था।
Pankaj Dheer Birthday
पंकज धीर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • पंकज धीर ने शुरुआती दिनों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर महज 300 रुपये महीने कमाए थे।

  • उन्हें शुरुआत में महाभारत में अर्जुन के रोल के लिए चुना गया था।

  • बाद में उन्होंने कर्ण की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाई।

  • महाभारत की शूटिंग के दौरान एक तीर उनकी आंख के पास लग गया था।

Pankaj Dheer Struggle Story: टेलीविजन की दुनिया में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान उनका निभाया हुआ रोल बन जाता है। ऐसे ही एक्टर थे पंकज धीर, जिन्होंने बीआर चोपड़ा के ऐतिहासिक सीरियल 'महाभारत' में अंगराज कर्ण का रोल निभाकर दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।

पर्दे पर दानवीर कर्ण के रूप में नजर आने वाले पंकज धीर की रियल लाइफ संघर्ष और कई दिलचस्प किस्सों से भरी रही। कभी महीने के सिर्फ 300 रुपये कमाने वाले पंकज धीर ने अपनी मेहनत के दम पर मनोरंजन जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया था।

300 रुपये से शुरू हुआ करियर का सफर

पंकज धीर ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया था। उस समय उनकी कमाई सिर्फ 300 रुपये महीने थी। फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की। हालांकि, पंकज धीर को शायद ही अंदाजा रहा होगा कि एक दिन उनका नाम टेलीविजन के सबसे यादगार कलाकारों में शामिल होगा।

Pankaj Dheer Birthday
पंकज धीर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

महाभारत में अर्जुन बनने आए थे, बन गए कर्ण

महाभारत में पंकज धीर को शुरुआत में अर्जुन की रोल के लिए चुना गया था। वह इस भूमिका की तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बाद में मेकर्स ने उन्हें कर्ण का रोल ऑफर कर दिया। शुरुआत में उन्होंने इस ऑफर को स्वीकार करने से मना कर दिया था।

दरअसल, कर्ण के लुक के लिए उन्हें अपनी मूंछें हटानी पड़ती थीं। हालांकि, बाद में उन्होंने अपनी झिझक छोड़कर यह चुनौती स्वीकार कर ली। उनका यही फैसला करियर का सबसे बड़ा मोड़ साबित हुआ।

Pankaj Dheer Birthday
Diwali 2026 Celebration: नीतू कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक, दिवाली पर एक साथ दिखा रणबीर कपूर का पूरा परिवार

महाभारत की शूटिंग के दौरान आंख के पास लगा था तीर

महाभारत की शूटिंग के दौरान पंकज धीर के साथ एक खौफनाक हादसा भी हुआ था। कर्ण और अर्जुन के युद्ध का सीन फिल्माते समय एक तीर निर्धारित तरीके से टूटने के बजाय सीधे उनकी आंख के कोने के पास जा लगा। इससे उन्हें चोट आई और काफी खून बहने लगा। महाभारत के सेट पर मौजूद लोग घबरा गए थे। गनीमत रही कि उनकी आंख सुरक्षित बच गई।

कर्ण के रोल ने दिलाई अमर पहचान

महाभारत में कर्ण के रूप में पंकज धीर की एक्टिंग दर्शकों को इतनी पसंद आई कि वह घर-घर में फेमस हो गए। इसके अलावा उन्होंने 'चंद्रकांता' में राजा शिवदत्त और 'सोल्जर' और शाहरुख खान की 'बादशाह' जैसी फिल्मों में भी काम किया। लेकिन उनकी सबसे बड़ी पहचान हमेशा महाभारत के कर्ण के रूप में ही रही। उनका अभिनय और यह यादगार रोल आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है।