

Pakistani Actresses Trolled for Aye Watan Song: जहां एक और 15 अगस्त को गर्व के साथ हर भारतीय स्वतंत्रता दिवस मनाता है, तो वहीं हमारा दुश्मन देश पाकिस्तान 14 अगस्त को आजादी का जश्न मनाता है। भारतीयों की ही तरह पाकिस्तानी भी आजादी के जश्न को बहुत धूम-धाम के साथ मनाते हैं।
जहां एक ओर पूरा पाकिस्तान आजादी के जश्न में डूबा था, तो वहीं कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस भारतीय गानों पर जश्न मनाती हुई नजर आयी है। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही ये पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस की खूब खिल्ली उड़ रही है।
सोशल मीडिया पर कुछ पाकिस्तानी एक्ट्रेटेस की वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में 5 पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस पाकिस्तान का झंडा लेकर आजादी के जश्न में झूमती हुई नजर आ रही है। हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि इन एक्ट्रेसेस ने जश्न मनाने के लिए भी भारतीय गाने को ही चुना है।
जी हां ये पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट की फिल्म राजी के गाने ऐ वतन वतन मेरे आबाद रहे तू पर जश्न मनाती हुई दिखायी दे रही है, जो कि एक भारतीय देशभक्ति का गाना है। खास बात तो ये है कि राजी वहीं फिल्म है जिसे पाकिस्तानियों ने एंटी पाकिस्तान फिल्म करार दिया था। एंटी पाकिस्तानी फिल्म के गाने पर झूमती हुई ये हसीनाएं सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं।
पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने भी वीडियो शेयर करते हुए इस पूरे मामले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि मशहूर हस्तियों को किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में कंटेंट और गाने के चुनाव को लेकर ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। उनके अनुसार, आजादी के मौके पर ऐसे चुनाव से विवाद खड़ा हो सकता है। इस इंफ्लुएंसर ने इन पाकिस्तानी एक्ट्रेसेस से कहा कि ये एक एंटी पाकिस्तानी फिल्म का गाना है, ये बात आप लोगों को पता होनी चाहिए। आप सभी पाकिस्तान की सीनियर एक्ट्रेसेस है। अब इंडिया वालों को हमारा मजाक उड़ाने का एक और मौका मिल गया है।
इंफ्लुएंसर ने यह भी कहा कि यह मामला बॉलीवुड या भारतीय संगीत के खिलाफ होने की बात नहीं है। उनका सवाल केवल इस बात को लेकर है कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय अवसर पर गाने का चुनाव सोच-समझकर किया जाना चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि इस वीडियो को लेकर भारत में भी पाकिस्तान का मजाक बनाया जा सकता है।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे महज गाने के चुनाव की गलती मान रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे राष्ट्रीय अवसर की संवेदनशीलता से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल यह वीडियो तेजी से चर्चा में बना हुआ है।