फिर एक बार 'कौन बनेगा करोड़पति' को होस्ट करते नजर आएंगे बिग बी, इस दिन से शुरु होगा रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल्स

KBC Season 14
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के महानायक (Megastar) अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर अपने ऑडियन्स (Audience) के लिए लोकप्रिय रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' का सीजन- 14 लेकर आ रहे है। अब तक इस रियलिटी शो के 13 सीजन आ चुके है। इस शो का प्रसारण सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होता है। लोग इस शो के इतने दीवाने है कि इस शो को देखने के लिए अपने घड़ी का अलार्म तक सेट कर लेते है। इस शो में हॉट सीट पर बैठा प्रतियोगी अभिनेता अमिताभ बच्चन के सवालों का सही जवाब देकर करोड़पति बन जाता है।

लोग अपने ज्ञान के सहारे इस शो का आनंद लेते है और अपने सपनों को पूरा करते है। सीजन 14 का प्रोमो वीडियो रिलीज हो चुका है साथ ही इस सीजन में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन डेट का भी खुलासा हो चुका है। इस शो का प्रोमो वीडियो इन्स्टाग्राम पर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर रिलीज हो चुका है। वीडियो में एक यंग कपल अपने घर के छत पर चारपाई पर लेटे-लेटे अपने सपनों को सजोता नजर आ रहा है। जिसमें आदमी अपने पत्नी से उसके लिए बड़ा घर, बच्चे के पढ़ने के लिए बढ़िया स्कूल और पत्नी के साथ स्विट्जरलैंड जाने की बात कर रहा है। हालांकि, उसकी पत्नी को उसके बातों पर विश्वास नहीं है।

जिसपर अमिताभ बच्चन कहते है कि सिर्फ सपने ही मत देखिये इसे सच करने के लिए फोन उठाइए। 9 अप्रैल, रात 9 बजे से मेरे सवाल शुरू हो रहे है और केबीसी का रजिस्ट्रेशन सिर्फ सोनी पल पर। दर्शक इस वीडियो को देखकर खुशी से झूम उठे है। इस शो का प्रसारण साल 2000 से हो रहा है। इस शो का हर साल नया सीजन आता है। अब तक सभी सीजनों का होस्ट अमिताभ बच्चन ने ही किया है। सिर्फ सीजन 3 को शाहरुख खान ने होस्ट किया था। दर्शक अब सिर्फ 9 अप्रैल, रात 9 बजे का इंतजार कर रहे है कि कब वो इस शो में पार्टिसिपेट करने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर पाएंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com