धनुष और ममूटी की 'ओम' ने 5वें दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, वीकडेज में कमाई हुई आधी

Om Box Office Collection Day 5: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की एक्शन थ्रिलर 'ओम' ने रिलीज के 5वें दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है।
Dhanush Om Movie Collection Day 5
फिल्म 'ओम' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • धनुष और ममूटी की फिल्म 'ओम' ने 5वें दिन दुनियाभर में 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

  • फिल्म 'ओम' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है।

  • भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये तक पहुंचा।

  • वीकेंड के बाद सोमवार और मंगलवार को फिल्म के कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

Dhanush Om Movie Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के शुरुआती 5 दिनों में ही 'ओम' ने एक बड़ा वैश्विक मुकाम हासिल कर लिया है। दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर शुरुआत में काफी क्रेज दिखा और वीकेंड पर इसने अच्छी पकड़ बनाए रखी।

लेकिन जैसे ही हफ्ते के वर्किंग डेज शुरू हुए, फिल्म के कलेक्शन की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। इसके बाद भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छूना फिल्म के लिए एक अहम पड़ाव माना जा रहा है।

शुरुआत से वीकेंड तक फिल्म का सफर

एक्शन थ्रिलर फिल्म ओम ने पहले दिन 18.10 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में मजबूत दस्तक दी थी। दूसरे दिन इसके कलेक्शन में हल्की नरमी आई और आंकड़ा 15.75 करोड़ रुपये पर पहुंचा। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 15.90 करोड़ रुपये कमाए। कुल मिलाकर शुरुआती वीकेंड में फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाबी हासिल की।

वर्किंडेज में क्यों घटी कलेक्शन की रफ्तार

वीकेंड बीतने के बाद सोमवार और मंगलवार को एक्टर धनुष की फिल्म के कलेक्शन में साफ गिरावट दर्ज की गई। चौथे दिन यानी सोमवार को यह आंकड़ा खिसककर 6.30 करोड़ रुपये रह गया।

5वें दिन यानी पहले मंगलवार को भारत में इसकी नेट कमाई 5.40 करोड़ रुपये रही। भाषावार देखें तो मंगलवार को तमिल से 3.40 करोड़, तेलुगु से 1.60 करोड़ और हिंदी से 40 लाख रुपये आए। इस तरह घरेलू बाजार में फिल्म की टोटल नेट कलेक्शन 61.45 करोड़ रुपये और टोटल ग्रॉस कलेक्शन 71.25 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के क्लब के पार

घरेलू बाजार में रफ्तार भले धीमी पड़ी हो, लेकिन वर्ल्डवाइड फिल्म ओम के कुल आंकड़े को मजबूत सहारा दिया। 5वें दिन विदेशों में फिल्म 'ओम' ने 1.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे ओवरसीज कुल ग्रॉस कलेक्शन 29.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। घरेलू ग्रॉस और विदेशी कलेक्शन को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड टोटल ग्रॉस कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये हो गया है।

Dhanush Om Movie Collection Day 5
'RRR','KGF 2' और 'जवान' को पछाड़कर रणबीर कपूर की 'रामायण' की ऐतिहासिक उड़ान, अब सिर्फ 4 फिल्मों से पीछे

साल 2026 की बड़ी फिल्मों की लिस्ट में खास जगह

महज 5 दिनों में ग्लोबल स्तर पर 100 करोड़ रुपये पार करने के साथ 'ओम' साल 2026 में यह उपलब्धि हासिल करने वाली 7वीं फिल्म बन गई है। इससे पहले जेलर 2, जना नायकन, सीन, विश्वनाथ एंड सन्स, मंदादी और डीसी भी 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी हैं।

फिल्म ओम में ममूटी, धनुष और साई पल्लवी के अलावा श्रीलीला, नसीरुद्दीन शाह, रेणु देसाई और इंद्रन्स जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि वर्किंगडेज की इस सुस्ती के बीच फिल्म अपने आंकड़ों को कितना आगे ले जा पाती है।