नोरा फतेही ने लिया जलपरी का अवतार अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए, देखें Photos

ऐसे में अब नोरा फिर एक बार अपनी नई फोटो की वजह से सुर्खियों में आ गई है। इन फोटोज में एक्ट्रेस जलपरी के अवतार में नजर आ रही हैं।
Nora Fatehi
Nora Fatehi
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरी फतेही अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह अपने लुक और फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। यही वजह है कि उनके फैन-फॉलोइंग की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज नोरा बॉलीवुड की टॉप डांसर और एक्ट्रेस में से एक हैं।

नोरा कोई भी वीडियो शेयर करती है उनका वो वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो जाता है। ऐसे में अब नोरा फिर एक बार अपनी नई फोटो की वजह से सुर्खियों में आ गई है। इन फोटोज में एक्ट्रेस जलपरी के अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीर में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में नोरा ने पिंक, ब्लू और गोल्ड कलर के जलपरी वाली ड्रेस में नजर आ रही हैं। वीडियो शेयर कर नोरा ने कमेंट में लिखा- 'उन्होंने कहा "जब तक तुम मेरे समुद्र के नीचे रहते हो, तुम्हें मेरे नियमों का पालन करना होगा" इसलिए मैं चला गया।'

गौरतलब है कि नोरा फतेही अक्सर अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके डांस का कोई सानी नहीं है। लोग नोरा के डांस वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी के साथ देखते हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने की वजह से उनके फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के वीडियोज-फोटोज का इंतजार करते हैं। नोरा अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com