नीता अंबानी का गरबा अंदाज, बहुओं संग 'बाप्पा जी' गाने पर जमकर किया डांस, वीडियो हुआ वायरल

Nita Ambani Garba Dance: एंटीलिया में गणपति विसर्जन का कार्यक्रम बेहद धूमधाम से किया गया, जिसमें नीता अंबानी अपनी बहुओं श्लोका और राधिका के साथ भक्ति के गानों पर गरबा डांस करती नजर आईं।
Nita Ambani Garba Dance
नीता अंबानी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nita Ambani Dance Video: मुकेश और नीता अंबानी के मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में हर साल की तरह इस बार भी गणेश विसर्जन का पर्व बेहद भव्य और भक्ति के माहौल में मनाया गया। गणपति बप्पा की विदाई के इस भावुक मौके पर पूरा अंबानी परिवार एक साथ नजर आया। भक्ति के रंगों में डूबे इस आयोजन में सबसे ज्यादा ध्यान नीता अंबानी के गरबा डांस ने खींचा, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

गणपति विदाई के दौरान दिखा भक्ति भरा माहौल

अंबानी परिवार के लिए गणेश उत्सव हमेशा से बेहद खास रहता है। इस बार भी गणपति विसर्जन के मौके पर पूरे घर को खूबसूरत फूलों और रोशनी से सजाया गया था। बप्पा की आखिरी आरती के बाद जब विसर्जन यात्रा की शुरुआत हुई, तो परिवार के सभी सदस्य भक्ति भाव में डूब गए। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर पूरा माहौल उत्सव के रंग में रंग गया और वहां मौजूद हर व्यक्ति बप्पा के जयकारों के साथ नृत्य करने लगा।

नीता अंबानी ने बहुओं के साथ किया गरबा

गणपति विसर्जन उत्सव का मुख्य आकर्षण नीता अंबानी का पारंपरिक अंदाज रहा। नीता अंबानी ने अपनी बेटियों और बहुओं के साथ मिलकर भगवान गणेश के भजनों पर गरबा किया। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में नीता अंबानी अपनी छोटी बहू राधिका मर्चेंट, बड़ी बहू श्लोका मेहता और बेटी ईशा अंबानी के साथ कदम से कदम मिलाकर गरबा करती हुई दिखाई दे रही हैं।

Nita Ambani Garba Dance
रेलवे ट्रैक तक पहुंच गई थीं शबाना आजमी, चौकीदार ने बचाई जान, फिर परिवार के लिए पेट्रोल पंप पर बेचने लगीं कॉफी

पारंपरिक गानों की धुन पर झूमा अंबानी परिवार

गणपति विसर्जन के दौरान 'थारी शरारत सब जानू मैं बाप्पा जी' जैसे पॉपुलर और भक्तिपूर्ण गीतों की गूंज बनी रही। नीता अंबानी और उनकी बहुओं ने इन भजनों की लय पर भक्ति रस में सराबोर होकर डांस किया।

चेहरों पर खुशी और बप्पा की विदाई का भावुक पल साफ झलक रहा था। परिवार के सदस्यों का यह आत्मीय और पारंपरिक रूप से जुड़ा अंदाज सोशल मीडिया पर नेटिजन्स का दिल जीत रहा है और लोग लगातार इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं।