हिट्ज़ म्यूजिक पर नया गाना 'कैंडी' हुआ रिलीज, ध्वनि भानुशाली और युवान शंकर राजा की दिख रही है शानदार जोड़ी

Candy Song Release
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : ध्वनि भानुशाली (Dhvani Bhanushali) पहली बार संगीत निर्देशक (Music Director) युवान शंकर राजा (Yuvan Shankar Raja) के साथ गाने की जुगलबंदी (Jugalbandi) करती नजर आ रही है। ये कलाकार (Artists) अपने हुनर के लिए अपने प्रशासकों के दिल में जगह बना चुके है। एक बार फिर अपने फैंस को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये दोनों कलाकार अपने नए गाने को अपने दर्शकों के बीच लेकर आए है। उनका ये नया गाना 'कैंडी' आज रिलीज हो गया है। इस गाने को विनोद भानुशाली के नए म्यूजिक प्लेटफार्म 'हिट्ज़ म्यूजिक' पर स्ट्रीम किया गया है।  

अमित कृष्णन द्वारा निर्देशित इस गाने को सुरेन ने कोरियोग्राफ किया है इस गाने की कहानी एक उत्साहित लड़की पर आधारित है युवान शंकर ने इस गाने को हिंदी और तमिल भाषा में गाया है। इस गाने के बोल को अरिवु और कुणाल वर्मा ने लिखा हैं। ध्वनि भानुशाली इस गाने को खास बताते हुए कहा की 'मैं बड़ी खुशकिस्मत हूं की मुझे युवान शंकर राजा ने इस गाने की लिए मुझे ऑफर किया था। उन्होंने मुझे अपने इस गाने को गाने का मौका दिया है। मैं उनके संगीत की बहुत बड़ी फैन रही हूं। मेरा सपना था की कभी मुझे भी उनकी कम्पोजिशन को अपनी आवाज देने का मौका मिलेगा।

मैं इस गाने को अपनी आवाज देने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी की बात तो यह है की मेरा ये गाना हिट्ज़ म्यूजिक का पहला संगीत है। जिससे इस गाने को और दम मिलेगा। मुझे ये उम्मीद है की मेरे प्रशंसकों को ये गाना पसंद आएगा। युवान शंकर राजा इस गाने को लेकर कहते है, 'नादस्वरम एक शास्त्रीय वाद्य है, इसका उपयोग शास्त्रीय धुनों के लिए किया जाता है। जिसका उपयोग इस गाने में किया गया है।' विनोद भानुशाली कहते है, 'इस पहले गाने को हिट्ज़ म्यूजिक पर रिलीज होने से मैं काफी खुश हूं। ये कैंडी सांग एक अनोखा संगीत है।' 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com