इंटीमेट सीन करने में नवाजुद्दीन को छूटते थे पसीने, एक्ट्रेस को 'सेक्रेड गेम्स' की आई याद

Kubbra Sait
Photo: Twitter
Updated on

मुंबई: अनुराग कश्यप की वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' एक ऐसी सीरीज थी, जिसने इंडिया में ओटीटी प्लेटफॉर्म की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा किया था। इस वेब सीरीज में कई बोल्ड सीन्स थे, जो एक्ट्रेस कुब्रा सैत और नवाज़ुद्दीन सिद्द्की पर फिल्माए गए थे। कुब्रा सैत ने इन सीन्स को याद करते हुए अब एक काफी जबरदस्त खुलासा किया है।

कुब्रा के मुताबिक, 'हर इंटीमेट सीन से पहले नवाजुद्दीन बुरी तरह नर्वस हो जाते थे। ऐसे ही एक सीन के दौरान नवाज किसी भी तरह से तैयार नहीं हो रहे थे। तब अनुराग कश्यप ने उन्हें तैयार करने की जिम्मेदारी मुझे सौंप दी। नवाज को मनाने के लिए मैंने एक तरकीब निकाली। मैं उनके करीब गई, मैंने उन्हें किस किया और कहा- 'अब चल सीन करते हैं।'

इस सीरीज में कुकू का किरदार निभाने वाली कुब्रा ने बताया कि नवाज सेट पर बहुत शर्मीले थे। एक्ट्रेस ने बताया कि, 'वो उस दिन का आखिरी सीन था। मुझे जाकर बस उस सीन को पूरा करना था।' मुझे याद है कि हमने उस सीन को खत्म करने में सात टेक लिए। सातवें टेक तक, हम सीन को कितने घंटे से फिल्मा रहे थे, इसकी गिनती खो चुके थे।' कुब्रा के मुताबिक, 'नवाज इस पृथ्वी पर सबसे शर्मीले इंसान हैं। तो उन्हें पकड़-पकड़ कर ऐसे सीन करवाना पड़ता था। मैं उनके गालों पर किस करती थी और कहती थी कि चल ना सेक्स सीन करते हैं। यह मेरा काम है मुझे ऐसा माहौल बनाने की जरूरत है।'

बता दें कि निर्देशन अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी वेब सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और कुब्रा सैत के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे ने भी अहम भूमिका निभाई थी। कुब्रा सैत ने इस सीरीज में एक ट्रांसजेंडर महिला का किरदार निभाया था, जिसके नवाजुद्दीन सिद्दीकी प्यार कर बैठते हैं। इस सीरीज ने एक्ट्रेस का किरदार बेहद बोल्ड था, जिसने उनको एक अलग पहचान दी है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com