एक कैलेंडर फोटो ने रातोंरात बदल दी नरगिस फाकरी की किस्मत, ऐसे हाथ लगी इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार

Nargis Fakhri Birthday: अमेरिका में पली-बढ़ीं नरगिस फाखरी ने मॉडलिंग से पहचान बनाई और एक कैलेंडर फोटो के जरिए डायरेक्टर इम्तियाज अली की नजरों में आकर फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में धमाकेदार कदम रखा।
Nargis Fakhri Birthday
नरगिस फाखरी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नरगिस फाखरी ने रॉकस्टार से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया।

  • फिल्म में वह रणबीर कपूर के साथ हीर के रोल में नजर आईं।

  • एक कैलेंडर में उनकी फोटो देखकर इम्तियाज अली की नजर उन पर पड़ी थी।

  • रॉकस्टार के बाद नरगिस ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया।

Nargis Fakhri Career: सिनेमा की रंगीन दुनिया में चमकता स्टार बनना हर किसी के बस की बात नहीं होती। कुछ कलाकारों को अपनी मेहनत के बल पर मुकाम मिलता है, तो कुछ की किस्मत एक ही झटके में पूरी तरह बदल जाती है।

हिंदी सिनेमा में अपनी दिलकश एक्टिंग से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की कहानी भी कुछ ऐसी ही अनूठी है। एक साधारण मॉडल के रूप में अपने सफर की शुरुआत करने वाली नरगिस को एक ऐसी फिल्म से बड़ा ब्रेक मिला जिसने उन्हें रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा दिया।

अमेरिकी गलियों से शुरू हुआ हिरोइन बनने का सफर

नरगिस फाखरी का जन्म 20 अक्टूबर को अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था और उनका शुरुआती जीवन वहीं बीता। कम उम्र से ही उन्हें फैशन और मॉडलिंग की दुनिया पसंद आनो लगी थी। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने सिर्फ सोलह साल की उम्र में ही मॉडलिंग की दुनिया में कदम रख दिया था।

अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए काम करते हुए उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनानी शुरू कर दी थी। पाकिस्तानी और अमेरिकी नागरिकता प्राप्त होने के कारण वे खुद को एक वैश्विक नागरिक मानती हैं, लेकिन उनकी किस्मत का असली पन्ना उस वक्त पलटा जब वे एक खास फिल्म का हिस्सा बनीं।

एक फोटो ने खींचा इम्तियाज अली का पूरा ध्यान

उनकी लाइफ का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब साल 2009 के एक कैलेंडर में उनकी फोटो छपी थी। उस दौर के जाने-माने और मंजे हुए डायरेक्टर इम्तियाज अली की नजर जब उस तस्वीर पर पड़ी, तो वे उनकी खूबसूरती और पर्सनैलिटी से काफी इंप्रेस हुए।

डायरेक्टर ने अपनी आने वाली एक खास फिल्म के लिए नए चेहरे की तलाश में थे और उनकी खोज यहां आकर पूरी हो गई। उन्होंने फौरन कॉन्टेक्ट साधकर उन्हें अपनी फिल्म के लिए चुन लिया, और यहीं से एक विदेशी मॉडल के हिंदी सिनेमा की स्टार बनने का रास्ता साफ हो गया।

Nargis Fakhri Birthday
नरगिस फाखरी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nargis Fakhri Birthday
खलनायक के बेटे होकर भी किरण कुमार ने अपनी मेहनत से बनाई अलग पहचान, फिल्मों के बाद टीवी पर भी कमाया नाम

रणबीर कपूर की फिल्म से की धमाकेदार शुरुआत

जब नरगिस फाखरी रणबीर कपूर के अपॉजिट फिल्म रॉकस्टार से जुड़ीं, तो उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती भाषा की थी। अमेरिका में रहने के कारण उन्हें हिंदी बोलने और डायलॉग्स में काफी मुश्किल होती थी।

हालात ये भी थे कि पर्दे पर उनकी एक्टिंग को तो सराहा गया, लेकिन उनकी आवाज को डब किया गया ताकि दर्शकों को डायलॉग्स में कोई कमी न लगे। तमाम शुरुआती अड़चनों के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मील का पत्थर साबित हुई और नरगिस फाखरी रातोंरात देश भर के दर्शकों के दिलों पर राज करने लगीं।

कई सुपरहिट फिल्मों से बनाई खास जगह

अपनी पहली ही फिल्म से मिली सक्सेस के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद उन्होंने मद्रास कैफे, वरुण धवन की मैं तेरा हीरो, हाउसफुल तीन जैसी कई बड़ी और कामयाब फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा।

एक्टिंग के साथ-साथ उनकी पर्सनल लाइफ और स्टाइल स्टेटमेंट ने भी हमेशा मीडिया का ध्यान खींचा। आज भी उनके फैंस उनकी खूबसूरती और एक्टिंग की उतनी ही तारीफ करते हैं, जितनी उन्होंने अपने शुरुआती दौर में बटोरी थी।

Navbharat Live
navbharatlive.com