Nani ने की ‘द पैराडाइज’ की 'मैड मैक्स' से तुलना, बोले- जैसा है, वैसा ही दिखाएंगे

नानी ने ‘द पैराडाइज’ के बारे में कहा कि यह भारत की मैड मैक्स है और मैं इसे पूरी ईमानदारी से मानता हूं। इस फिल्म का टोन और अंदाज बहुत रॉ और विल्ड होगा, लेकिन उस विल्डनेस के साथ न्याय की एक गहरी कविता भी होगी।
नानी ने की ‘द पैराडाइज’ की 'मैड मैक्स' से तुलना, बोले- जैसा है, वैसा ही दिखाएंगे
नानी ने की ‘द पैराडाइज’ की 'मैड मैक्स' से तुलना
Published on
Updated on

मुंबई: डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला की अगली फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट है। ये फिल्म ना सिर्फ बड़ी हिट मानी जा रही है, बल्कि फैंस भी इसे लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने नेचुरल स्टार नानी का पहला लुक रिलीज़ किया, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। इस ग्रिपिंग वीडियो ने फैंस को इतना इंप्रेस किया कि सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही।

डायरेक्टर श्रीकांत ओडेला ने फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि ‘द पैराडाइज’ 1980 के दशक के सिकंदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित एक दमदार कहानी है, जो समाज में फैले भेदभाव को गहराई से उजागर करती है। फिल्म की कहानी एक ऐसे हाशिए पर पड़े समुदाय की है, जिसे उसके हक और पहचान से वंचित कर दिया गया है। फिल्म का अहम संदेश है कि नेता बनने के लिए कोई पहचान जरूरी नहीं होती।

डायरेक्टर ने कहा है कि ‘द पैराडाइज’ सरकारी सिस्टम, शोषण और अत्याचार की कड़वी सच्चाई को बिना किसी लाग-लपेट के सामने लाएगी। कुछ ऐसा, जो भारतीय सिनेमा में कम ही देखने को मिलता है। इस बार हम समाज की सच्चाइयों को धुंधला करने या छिपाने वाले नहीं हैं। श्रीकांत ओडेला ने कहा कि एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरी कोशिश है कि इसे सबसे असली रूप में दिखाऊं। ‘द पैराडाइज’ उन फिल्मों में से होगी जो बिना किसी झिझक अपनी बात रखेगी। यह पूरी तरह ओरिजिनल, सच्चाई से भरी हुई और दमदार होगी, जिसमें इतनी ताकत होगी कि दुनिया भर के दर्शकों तक अपनी बात पहुंचा सके।

एस.एस. राजामौली की ईगा के लिए इंटरनेशनल पहचान बना चुके नानी, श्रीकांत ओडेला के निर्देशन में एक ‘बॉय-नेक्स्ट-डोर’ हीरो से कमर्शियल पावरहाउस बन चुके हैं। ‘द पैराडाइज’ में उनका नया अवतार देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं। नानी ने ‘द पैराडाइज’ के बारे में कहा कि यह भारत की मैड मैक्स है, और मैं इसे पूरी ईमानदारी से मानता हूं। इस फिल्म का टोन और अंदाज बहुत रॉ और विल्ड होगा, लेकिन उस विल्डनेस के साथ न्याय की एक गहरी कविता भी होगी। ‘द पैराडाइज’ आठ भाषाओं में रिलीज होने वाली है, जिसमें हिंदी, तेलुगु, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम शामिल है।

Navbharat Live
navbharatlive.com