Nandini Gupta Wish Wants To Share The Screen With This Bollywood Actor
नंदिनी गुप्ता की ख्वाहिश, बॉलीवुड के इस एक्टर के साथ करना चाहती हैं स्क्रीन शेयर
नंदिनी गुप्ता मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और टॉप 4 में जगह बना चुकी हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में काम करना चाहती हैं।
हैदराबाद: राजस्थान के कोटा की रहने वाली नंदिनी गुप्ता अब मिस वर्ल्ड 2025 के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। इस वक्त देश की निगाहें उन्हीं पर टिकी हैं, क्योंकि वो टॉप 4 में जगह बना चुकी हैं और मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका मिले, तो वो किस एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करना चाहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदिनी गुप्ता ने इस सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगर ‘ये जवानी है दीवानी’ जैसी कोई फिल्म मिले, तो उसमें काम करना बहुत अच्छा लगेगा। रणबीर कपूर एक शानदार एक्टर हैं और मैं उनके साथ स्क्रीन शेयर करना चाहूंगी। रणबीर कपूर के नाम पर उनकी ईमानदारी और उत्साह देखने लायक था। उन्होंने ये भी जोड़ा कि ग्लैमर से ज्यादा वह अच्छे किरदार निभाना चाहती हैं।
नंदिनी एक साधारण किसान परिवार से आती हैं और आज वह दुनिया की सबसे बड़ी ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता के फाइनल में हैं। यह सफर ना केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सपने कहीं से भी देखे जा सकते हैं और मेहनत से पूरे भी किए जा सकते हैं। कोटा से लेकर सांगोद गांव तक हर कोई टीवी स्क्रीन पर नजरें गड़ाए बैठा है। अगर नंदिनी मिस वर्ल्ड का ताज जीतती हैं, तो यह भारत के लिए गर्व का पल होगा और साथ ही एक नए सितारे के उभरने की शुरुआत भी।
नंदिनी गुप्ता के लिए मंदिरों में प्रार्थनाएं हो रही हैं। इतना ही नहीं नंदिनी गुप्ता के लिए सोशल मीडिया पर सपोर्ट की लहर आ गई है। लोगों को उम्मीद है कि नंदिनी भारत के लिए मिस वर्ल्ड 2025 का ताज लेकर आएंगी। अगर नंदिनी मिस वर्ल्ड का ताज जीतती हैं, तो यह न केवल भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण होगा, बल्कि हो सकता है कि जल्द ही उन्हें रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन पर देखने की ख्वाहिश भी हकीकत में बदल जाए।
Nandini gupta wish wants to share the screen with this bollywood actor