'गदर-2' में गूंजेगी नाना पाटेकर की आवाज, दर्शकों को मिलेगा डबल सरप्राइज!

Nana Patekar Gadar 2
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित सनी देओल-अमीषा पटेल स्टारर फिल्म 'गदर-2' में नाना पाटेकर की एंट्री हो गई है। दरअसल, 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही इस फिल्म में नाना नजर नहीं आएंगे, बल्कि सुनाई देंगे। फिल्म के इंट्रोडक्शन में नाना पाटेकर की आवाज सुनाई देगी। इस फिल्म के पहले पार्ट में ओमपुरी ने अपनी आवाज दी थी।

https://twitter.com/ani_digital/status/1675760055679942659

जहां 'गदर' भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित थी, वहीं 'गदर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है, जो पहले भाग के समाप्त होने के 17 साल बाद सेट की गई है।

जब से इस फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज हुआ है, तब से दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी, जहां इसका मुकाबला अक्षय कुमार की फिल्म 'ओह माय गॉड-2' से होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com