थियेटर नहीं OTT पर 'बवाल' मचाएंगे वरुण धवन-जहान्वी कपूर, प्राइम वीडियो ने 110 करोड़ में खरीदी फिल्म

Bawaal on OTT
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों का हश्र देखते हुए फिल्म 'बबल' के मेकर साजिद नाडियाडवाला ने बेहद सेफ गेम खेलते हुए वरुण धवन-जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म 'बबल' को डिजिटल प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज करने का फैसला किया है। सूत्रों के मुताबिक नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की डील प्रेम वीडियो के साथ 110 करोड़ रुपये में हुई है। यह फिल्म 21 जुलाई को अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम होगी।

 खबरों के मुताबिक, 'वर्ल्ड वॉर 2' की कहानी पर बनी ये फिल्म कोई कमर्शियल फिल्म नहीं है। इसलिए साजिद नाडियाडवाला बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की रिलीज को लेकर ज्यादा उत्साहित नहीं थे। इसलिए जब उन्हें प्राइम वीडियो से यह शानदार डील मिली, तो उन्होंने इसे लपकने में देर नहीं लगाई। 

फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर पेरिस में होगा और 200 देशों में भी इसका प्रीमियर होगा। इस फिल्म में पहली बार फैंस को वरुण-जाह्नवी की फ्रेश जोड़ी देखने को मिलेगी। हाल ही में 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म को एक बड़ी उपलब्धि मिली है। 'बवाल' पहली भारतीय फिल्म है, जिसका प्रीमियर पेरिस के एफिल टॉवर पर किया जाएगा जहां पूरी कास्ट मौजूद रहेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com