किसकी कब्र के सामने रो रहे तारा सिंह, अमीषा ने खोल दी पोल, ट्विटर यूजर्स हुए लाल

Gadar 2 Spoiler
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : अनिल शर्मा (Anil Sharma) के डायरेक्शन में बनी अपकमिंग फिल्म ‘गदर 2’ (Gadar 2) इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी है। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं। ‘गदर 2’ में एक बार फिर ‘तारा सिंह’ सनी देओल (Sunny Deol) और ‘सकीना’ अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं अमीषा पटेल ने कुछ ऐसा कर दिया है कि जिससे ट्विटर यूजर्स उनपर लाल हो रहे हैं।

दरअसल, कुछ दिनों पहले ही मेकर्स ने फिल्म ‘गदर 2’ के टीजर को रिलीज किया था। जिसके एक सीन में सनी देओल तारा सिंह के रोल में एक डेड बॉडी के सामने बैठे नजर आए थे। इतना ही नहीं वो डेड बॉडी को हाथ हुए रोते हुए भी दिखाई दिए थे। इस सीन को लेकर लोगों के मन में एक बड़ा सस्पेस बन गया था कि टीजर में दिखाई गई ये डेड बॉडी आखिर किसकी है। जहां कुछ लोगों ने यह भी समझ लिया था कि शायद ‘गदर 2’ में सकीना की मौत हो जाती है और ये उसी की डेड बॉडी है। जिसको लेकर कुछ फैंस परेशान और उदास भी हो गए थे।

इस सीन को लेकर लोगों के मन में हाइप बना ही था कि अब अमीषा पटेल ने पूरी पोल ही खोल के रख दिया है। जी हां, अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट कर यह जानकारी सब के साथ शेयर कर दी है कि फिल्म ‘गदर 2’ के टीजर में दिखाई गई डेड बॉडी सकीना की नहीं है यानी कि सकीना की मौत नहीं होती है। मीन्स अमीषा ने खुद एक बड़े स्पॉइलर का काम किया है।

अमीषा पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल से उस सीन को शेयर करते हुए लिखा, “हे मेरे सभी प्यारे प्रशंसकों!! आप में से बहुत से लोग ‘गदर 2’ के इस शॉट को लेकर यह सोचकर चिंतित हो गए हैं कि सकीना ही मर गई है !! खैर ऐसा नहीं है!! यह कौन है मैं नहीं कह सकती, लेकिन यह सकीना नहीं है!! तो कृपया चिंता न करें!! आप सबको प्यार।” अमीषा के इसी ट्वीट को देखकर अब ट्विटर यूजर्स गुस्से से भड़क उठे हैं। जहां एक यूजर ने लिखा, “हां पूरी स्टोरी बोल दो बहन कुछ भी सस्पेंस मत रखो।" दूसरे यूजर ने लिखा, “मैम आपने तो स्पॉइलर दे दिया ये एक सस्पेंस रखा गया था।” तीसरे ने लिखा, “लीजेंड अपनी ही फिल्म खराब कर देते हैं और दर्शकों की जिज्ञासा खत्म कर देते हैं।”  

बता दें कि फिल्म ‘गदर 2’ साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘गदर: एक प्रेम कथा’ का सीक्वल है। फिल्म ‘गदर 2’ में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा, गौरव चोपड़ा और लव सिन्हा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म 11 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।