तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 'सत्यप्रेम की कथा' की धूम, इतना हुआ कलेक्शन

Satyaprem Ki Katha BO Collection Day 1
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की स्टारर फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ (Satyaprem Ki Katha) को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है साथ ही क्रिटिक्स को भी फिल्म पसंद आई है। यही कारण है कि फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में तीसरे दिन उछाल देखने को मिला है। फिल्म के तीसरे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने ओपनिंग डे को भी पीछे छोड़ दिया है।

फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ बकरीद के मौके पर 29 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज फिल्म के रिलीज का चौथा दिन है और आज ही फिल्म का पहला वीकेंड भी है। फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी ओपनिंग की थी। वहीं दूसरे दिन फिल्म के कमाई में थोड़ी गिरावट देखी गई थी। फिल्म ने दूसरे दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की।

वहीं Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीसरे दिन 10.15 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हालांकि, इन आंकड़ों में कम-ज्यादा हो सकता है। इसी के साथ फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 26.4 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। अब देखना ये है कि आज पहले वीकेंड पर फिल्म क्या कमाल दिखाती है।

गौरतलब है कि 50 से 60 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म ‘सत्यप्रेम की कथा’ में कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी के अलावा सुप्रिया पाठक कपूर, गजराज राव, राजपाल यादव, सिद्धार्थ रंधेरिया, अनुराधा पटेल, शिखा तल्सानिया और निर्मित सावंत भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है।