सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ की रिलीज डेट हुई पोस्टपोन, इस दिन बड़े पर्दे पर उतरेगी फिल्म

Yodha
Photo - Instagram
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) की स्टारर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘योद्धा’ (Yodha) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों को अभी और इंतजार करना होगा। जी हां, मेकर्स ने फिल्म ‘योद्धा’ की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है। जहां ये फिल्म पहले 7 जुलाई, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी।

वहीं अब यह फिल्म 15 दिसंबर, 2023 को रिलीज होगी करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। धर्मा प्रोडक्शन्स ने ट्वीट करते हुए लिखा, “पुनः ईंधन भरा और उड़ान भरने के लिए तैयार! सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ नवोदित जोड़ी सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा निर्देशित फ्रेंचाइजी की पहली एक्शन फिल्म - 15 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।” 

बता दें कि फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है जबकि फिल्म का निर्माण करण जौहर, शशांक खेतान, हीरू जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है। फिल्म ‘योद्धा’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा राशि खन्ना और दिशा पाटनी भी अपने अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म 15 दिसंबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ मल्होत्रा इस फिल्म के अलावा रोहित शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में भी शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के साथ नजर आएंगे। वेब सीरीज इसी साल अमेजॉन प्राइम पर दिवाली पर रिलीज होगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com