मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ इस अंदाज में मनाई होली, देखें वीडियो

Monalisa Holi Video
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : होली (Holi) के इस त्योहार (Festival) पर आम लोगों के साथ-साथ मनोरंजन जगत (Entertainment World) भी रंगों (Colors) में डूबा है। भोजपुरी (Bhojpuri) एक्ट्रेस (Actress) मोनालिसा भी अपने पति विक्रांत सिंह के साथ होली सेलिब्रेट कर रही है। उन्होंने बड़े ही रोमांटिक अंदाज में अपनी होली मनाई है। अभिनेत्री ने इस सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इन्स्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें वो दोनों प्यार में डूबे अपने इस होली को मनाते नजर आ रहे है।

वीडियो में वो अपने घर की बालकनी में खड़े होकर एक-दुसरे को कलर लगाते दिखाई दे रहे है। उनके इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक रोमांटिक सांग भी बज रहा है। ये गाना रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का 'लहू मुंह लग गया' है। जो उनके इस रोमांस में चार चांद लगा रहा है। वहीं अगर हम बात करें इनके पहनावे की तो अभिनेत्री वाइट क्रॉप टॉप और शार्ट जींस पहने नजर आ रही है और विक्रांत येल्लो और वाइट कलर का हाफ शर्ट और येल्लो कलर का शॉर्ट्स पहने है।

उनके इस अंदाज को देखकर उनके फैंस के होश उड़ गए है। उनके इस वीडियो को अब तक 31 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके है। उनके इस रोमांटिक होली वीडियो को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और यामिनी सिंह ने भी लाइक किया है। गौरतलब है की अभिनेत्री मोनालिसा और विक्रांत को स्टार प्लस के रियलिटी शो 'स्मार्ट जोड़ी' के मंच पर भी देखा गया था। जहां ये एक दसरे को प्रपोज करते दिखाई दिए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com