-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Monali Thakur Announces Us Tour Will Perform Live Shows In New York Boston
मोनाली ठाकुर ने की अमेरिका टूर की घोषणा, न्यूयॉर्क, बॉस्टन और फ्लोरिडा में करेंगी लाइव शो
- Written By: सोनाली झा
मोनाली ठाकुर एक बेहद टैलेंटेड प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने हिंदी के साथ-साथ बंगाली, तमिल और कन्नड़ जैसी कई भाषाओं में गाने गाए हैं। मोनाली को अपनी गजब की आवाज और गानों के लिए अब तक कई अवॉर्ड मिल चुके हैं।

मोनाली ठाकुर ने की अमेरिका टूर घोषणा
मुंबई: नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर आज देश की सबसे पसंदीदा आवाज़ों में से एक हैं। उनकी गायकी में ऐसा जादू है जो हर किसी के दिल को छू जाता है, फिर चाहे वो फिल्मी गाना हो, लाइव शो हो या कोई कॉन्सर्ट। मोनाली की सुरीली आवाज हर बार सुनने वालों के दिल में बस जाती है। उनके गाने हमारी प्लेलिस्ट में तो रहते ही हैं, साथ ही हर बार नया एहसास भी जगा जाते हैं।
मोनाली ठाकुर ने अब अपने यूएस टूर का ऐलान कर दिया है, जिसमें वो न्यूयॉर्क, बॉस्टन और फ्लोरिडा जैसे शहरों में परफॉर्म करेंगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस में जबरदस्त खुशी देखने को मिल रही है, क्योंकि सभी को उनके सुरों से सजे इन लाइव शोज का बेसब्री से इंतजार है। मोनाली ठाकुर ने आयोजकों के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर मोनाली ठाकुर यूएस फोनिक्स टूर का आधिकारिक ऐलान किया है।
मोनाली ठाकुर ने इस खास मौके पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि USA हो जाओ तैयार आ रही हैं मोनाली ठाकुर अपने फोनिक्स टूर 1.0 के साथ। टिकट बुक करो अभी Sulekha.com और Jay-HO.com पर, और तैयार हो जाओ न्यूयॉर्क, फ्लोरिडा और बॉस्टन में सुरों से सजी कुछ यादगार शामों के लिए। और हां, जल्द ही और भी शहरों के नाम होंगे ऐड जुड़े रहो हमारे साथ।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
मोनाली ठाकुर इन दिनों लगातार एक के बाद एक टूर में बिजी हैं और अपनी दिलकश आवाज से दुनियाभर के श्रोताओं को दीवाना बना रही हैं। उनकी गायकी में जो मिठास और जादू है, वो हर मंच पर साफ झलकता है। अपनी बेहतरीन आवाज और शानदार परफॉर्मेंस के ज़रिए मोनाली ने हर बार दर्शकों के दिलों पर राज किया है। वो एक ऐसी वर्सेटाइल कलाकार हैं जो कई भाषाओं में गाने गाकर ये साबित कर चुकी हैं कि असली टैलेंट भाषा की सीमाओं से परे होता है।
ये भी पढ़ें- पिता सुनील दत्त को याद कर भावुक हुए संजय दत्त
मोनाली ठाकुर को अपनी गजब की आवाज़ और गानों के लिए अब तक कई अवॉर्ड मिल चुके हैं, लेकिन उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान तब मिला जब उन्हें फिल्म दम लगा के हईशा के गाने मोह मोह के धागे के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला। ये गाना लोगों के दिलों को छू गया था, और मोनाली की सादगी भरी, लेकिन दिल तक उतर जाने वाली आवाज़ ने इसे और भी खास बना दिया। यही गाना उनके करियर की एक बड़ी पहचान बन गया।
Monali thakur announces us tour will perform live shows in new york boston
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














