Miss Universe 2026: जेनिफर बैरेटो ने जीता मिस यूनिवर्स 2026 का ताज, टॉप 30 से बाहर हुईं भारत की कजियाह

Miss Universe 2026 Winner: प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने 75वें मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम कर लिया है, जबकि भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप 12 में जगह बनाने से पहले ही बाहर हो गईं।
Miss Universe 2026 Winner
जेनिफर बैरेटो(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो ने हासिल किया मिस यूनिवर्स 2026 का खिताब।

  • डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतियोगी रनरअप और वेनेजुएला तीसरे स्थान पर रहा।

  • भारत की कजियाह लिज मेजो टॉप 30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप 12 में नहीं बना सकीं जगह।

  • हरनाज संधू की 2021 की जीत के बाद भारत का मिस यूनिवर्स ताज का इंतजार जारी है।

Jennifer Barreto Miss Universe 2026: सैन जुआन में आयोजित 75वें मिस यूनिवर्स मुकाबले में इस बार नई विजेता के रूप में प्यूर्टो रिको की जेनिफर बैरेटो का नाम चमका। डोमिनिकन रिपब्लिक की प्रतिभागी उपविजेता रहीं और वेनेजुएला को तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

भारतीय दर्शकों की नजरें कजियाह लिज मेजो पर टिकी थीं। उन्होंने टॉप 30 तक का सफर जरूर तय किया, लेकिन इससे आगे बढ़कर टॉप 12 तक नहीं पहुंच सकीं।

कौन हैं मिस यूनिवर्स 2026 की जेनिफर बैरेटो

खिताब अपने नाम करने वाली जेनिफर बैरेटो सिर्फ ग्लैमर इंडस्ट्री तक सीमित नहीं हैं। उनके पास रिसर्च साइकोलॉजी में बीए की डिग्री है। साथ ही उन्होंने साइकोलॉजी और क्लिनिकल सोशल वर्क में 2 मास्टर डिग्रियां भी हासिल की हैं। साल 2021 में उन्होंने टेक्सास के फोर्ट हूड में अमेरिकी रक्षा विभाग के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की थी।

वहां फैमिली एडवोकेसी प्रोग्राम के तहत वह एजुकेटर और संकट-प्रतिक्रिया सहयोगी के रूप में काम करती थीं। इस दौरान उन्होंने डोमैस्टिक वॉयलेंस और चाइल्ड हरासमेंट से प्रभावित सैन्य परिवारों की मदद की और नेताओं को रोकथाम और हस्तक्षेप की रणनीतियों पर प्रशिक्षण भी दिया। उन्होंने कार्ल आर. डार्नल आर्मी मेडिकल सेंटर में भी अपनी सेवाएं दी हैं।

मिस यूनिवर्स 2026 फिनाले से जुड़े विवाद

मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता का भव्य समापन प्यूर्टो रिको के सैन जुआन के जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम में हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय मिस यूनिवर्स 2026 के 75 साल पूरे होने का खास मौका भी था, जिसमें 116 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने नेशनल आउटफिट, प्रारंभिक और अंतिम चरण में स्टेज पर परफॉमेंस दी और उनके आत्मविश्वास, मंच उपस्थिति तथा प्रदर्शन के आधार पर नंबर दिए गए।

विजेता को ताज मेक्सिको की मिस यूनिवर्स फातिमा बॉश ने पहनाया। लेकिन यह 75वां संस्करण विवादों से भी अछूता नहीं रहा। कुछ प्रतिभागियों के नाम वापस लेने, फ्रेंचाइजी अधिकारों को लेकर उठे विवादों और आयोजन प्रबंधन की शिकायतों के चलते संगठन को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।

Miss Universe 2026 Winner
Miss Universe 2026: कौन हैं 19 साल की काजिया लिज? मिस यूनिवर्स 2026 में 115 देशों की सुंदरियों को देंगी टक्कर

भारत को 5 साल पुराना इंतजार क्यों रहा कायम

कजियाह लिज मेजो के बाहर होने के साथ ही भारत का यह सम्मान फिर जीतने का इंतजार लगातार 5वें साल भी जारी रहा। साल 2021 में हरनाज संधू की जीत के बाद से कोई भारतीय प्रतिभागी यह ताज नहीं जीत सकी है।

भारत के खाते में अब तक 3 मिस यूनिवर्स खिताब आए हैं। सबसे पहले 1994 में सुष्मिता सेन ने देश को यह सम्मान दिलाया था। इसके बाद साल 2000 में लारा दत्ता विजेता बनीं। फिर 21 साल के लंबे गैप के बाद 2021 में हरनाज संधू ने तीसरी जीत दर्ज कराई थी। इस बार भी भारतीय फैंस को उम्मीद थी, लेकिन सफर टॉप 30 में ही थम गया।