

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह ने अपने करियर सुपरहिट गाने दिए हैं। कुछ समय पहले मीका सिंह ने साल 2020 में आई 'डेंजरस' सीरीज को लेकर बड़ी बात की थी। सिंगर ने 'डेंजरस' सीरीज को खुद से प्रोड्यूस किया था। डेंजरस मीका सिंह का पहला फिल्मी प्रोजेक्ट था, जिसे वो सुरक्षित तरिके से बनाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने 'राज' के निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ काम करने सोचा और लिखी स्क्रिप्ट चुनी। मीका सिंह ने 'राज' की पूरी टीम को भी शामिल किया। हालांकि, बाद में ये प्रोजेक्ट उनके लिए बुरे सपने की याद जैसा बन कर रह गया।
'डेंजरस' के मेकर्स ने करण सिंह ग्रोवर को कास्ट किया था। मीका सिंह चाहते थे कि डेंजरस के बजट के हिसाब से वो किसी नए फेस को कास्ट करें। डेंजरस के लिए उन्हें नई एक्ट्रेस चाहिए थी ,सिंगर ने एक पॉडकास्ट पर बात करते हुए बताया कि मैं करण सिंह ग्रोवर और एक नई लड़की को कास्ट करना चाहता था, ताकि सीरीज बजट में बने और हम कुछ अच्छा बना सकें, लेकिन बिपाशा बसु इसमें कूद पड़ीं और कहा कि हम दोनों इस सीरीज का हिस्सा बन सकते हैं। वो बजट में आ तो गए, लेकिन अनुभव बहुत बेकार रहा है।
सिंगर ने आगे बताया कि बिपाशा और करण के शूटिंग के दौरान काफी प्रॉब्लम खड़ी कर दी थीं। करण और बिपाशा की वजह से शूटिंग शेड्यूल को आगे बढ़ाना पड़ा था। इसमें उनका बहुत पैसा लगा था। मीका सिंह ने कहा कि मैं 50 लोगों की टीम को एक महीने के शेड्यूल के लिए लंदन लेकर गया। हालांकि, दो महीने तक शूटिंग ही चलती रही।
मीका सिंह ने कहा कि शूटिंग के दौरान बिपाशा और करण ने बहुत ड्रामा किया। वे एक शादीशुदा कपल थे, इसलिए मैंने उनके लिए एक कमरा बुक किया। हालांकि, वे बोले कि नहीं, हमें अलग-अलग कमरे चाहिए। मुझे उनकी बात समझ में नहीं आई। फिर उन्होंने अलग होटल में शिफ्ट होने की मांग की। हमने वह भी किया। होटल के कमरों के बाद दोनों ने किसिंग सीन के समय भी ड्रामा किया था।
मीका सिंह ने आगे कहा कि कपल ने किसिंग सीन करते से मना कर दिया था। कपल ने एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जिसमें साफ लिखा था कि स्क्रिप्ट में एक किसीन सीन होगा। उन्होंने बोला कि वे पति-पत्नी हैं फिर भी उन्होंने स्कीन पर एक-दूसरे को किस करने को लेकर ड्रामा किया। इस तरह के खराब अनुभव ने उन्हें पूरी तरह से फिल्म मेकिंग छोड़ने पर मजबूर कर दिया।