-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Manoj Kumar Was Given A Final Farewell With State Honors Many Stars Including Amitabh Bachchan Arrived
Manoj Kumar को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, अमिताभ बच्चन समेत पहुंचे कई सितारे
- Written By: प्रीति शर्मा
भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उनकी उम्र करीब 87 साल थी। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अपनी अंतिम सांसें लीं।

मनोज कुमार को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, अमिताभ बच्चन समेत पहुंचे कई सितारे
मुंबई: भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और फिल्म डायरेक्टर मनोज कुमार 4 अप्रैल 2025 को इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। उनकी उम्र करीब 87 साल थी। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांसें लीं। जिसके बाद आज यानी 5 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान एक्टर को राजकीय सम्मान के साथ विदा किया गया। बेटे कुणाल ने उनका अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार का पार्थिव शरीर घर लाया गया था। इस दौरान कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी आखिरी विदाई पर अमिताभ बच्चन समेत कई सेलिब्रिटीज शामिल हुए।
अंतिर संस्कार में शामिल हुए कई दिग्गज
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार के समय उनकी पत्नी शशि गोस्वामी अपने पति के पार्थिव शरीर से लिपटकर खूब रोईं। उनके अंतिम संस्कार का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रहा है। एक्टर को आखिरी बार विदा करने के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, सलीम खान, अरबाज खान, प्रेम चोपड़ा जैसे कई दिग्गज कलाकार शामिल हुए। बता दें कि मनोज कुमार लंबे समय से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे ते। उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल हुए एक्टर राज बब्बर ने कहा कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ने एक रत्न खो दिया है। जिन्होंने हमेशा भारत की गरिमा, स्वतंत्रता सेनानियों और देशभक्तों को अपनी फिल्मों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान फिल्म निर्माता और निर्देशक सुभाष घई ने कहा कि वह एक लीजेंड थे। वह सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत थे।
सम्बंधित ख़बरें
लड़के से लड़की बनने की राह पर ये एक्टर, मेडिकल ट्रांजिशन शुरू कर बोले- ‘मैं बनूंगी रानी’
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
#WATCH मुंबई: अभिनेता अमिताभ बच्चन उनके बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन फिल्म निर्देशक मनोज कुमार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जुहू स्थित श्मशान घाट पहुंचे। मनोज कुमार का कल 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। pic.twitter.com/L4jfsrAu84 — ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2025
मनोरंजन से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
सिनेमा जगत में मनोज कुमार का महत्वपूर्ण योगदान
भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार का योगदान बहुत महत्वपूर्ण रहा है। उन्हें साल 1992 में पद्मश्री और साल 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने अपने काम के जरिए लोगों का दिल जीता। वह ज्यादातर देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों पर काम करते थे। इसके अलावा वह हरियाली और रास्ता, वो कौन थी, हिमालय की गोद में, दो बदन, पत्थर के सनम, नील कमल, क्रांति जैसी बेहतरीन फिल्मों में एक्टिंग और डायरेक्ट करने के लिए भी पहचाने जाते थे।
Manoj kumar was given a final farewell with state honors many stars including amitabh bachchan arrived
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Bhojpuri Bawaal: काजल राघवानी से शादी करना चाहते थे खेसारी लाल यादव? ब्रेकअप के बाद भी नहीं भूले रिश्ता
Aug 04, 2026 | 11:38 AMसंसद में हंगामे पर अरविंद सावंत का सरकार पर हमला: सदन चलाना सत्ता पक्ष का काम, राम मंदिर मुद्दे पर मांगी बहस
Aug 04, 2026 | 11:30 AMमहाराष्ट्र में 15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर बैन, मंत्री नितेश राणे ने गोवा के सीएम से मांगी मदद, जानिए नियम
Aug 04, 2026 | 11:30 AMगड़चिरोली में चार दिन की बारिश से तबाही, 56 पशुओं की मौत, 512 मकान प्रभावित होने से लोगों ने मांगें मुआवजे
Aug 04, 2026 | 11:30 AMScreen Time: बच्चों के हाथ में फोन देने से पहले पढ़ें ये रिपोर्ट, स्क्रीन टाइम का असर आपकी सोच से कहीं ज्यादा
Aug 04, 2026 | 11:29 AMसिर्फ फटकार ही नहीं अब भरना होगा हर्जाना, नवी मुंबई होटल लाइसेंस निलंबन मामले में FDA को हाईकोर्ट का झटका
Aug 04, 2026 | 11:25 AMएक्ट्रेस त्रिशा पर विवादित बयान पड़ा भारी! उदयनिधि स्टालिन को तमिलनाडु पुलिस ने किया अरेस्ट, सड़कों पर हंगामा
Aug 04, 2026 | 11:24 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














