मलाइका अरोड़ा की कार का हुआ एक्सीडेंट, अस्पताल में हुई एडमिट

Malaika Arora Car Accident
Photo- Instagram
Published on
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) अभिनेत्री (Actress) मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की कार (Car) का मुंबई से सटे पनवेल इलाके में एक्सीडेंट हो गया है। इस घटना में मलाइका अरोड़ा के आंख के पास चोटें लगी है। जिसके चलते उन्हें नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे से महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ता अपने अध्यक्ष राज ठाकरे की सभा में शरीक होने जा रहे थे, लेकिन अचानक मलाइका अरोड़ा की कार उनके गाड़ी से टकरा गई। बताया जाता है कि गाडी चलते समय मलाइका अरोड़ा के ड्राईवर का बैलेंस बिगड़ गया और उनकी गाड़ी मनसे कार्यकर्ताओं की 3 कार से जा भिड़ी।

इसके बाद मनसे कार्यकर्ताओं ने फौरन अभिनेत्री को अस्पताल पहुंचाया। अभिनेत्री को अस्पताल में पहुंचाने के बाद मनसे कार्यकर्ता सभा में शामिल होने के लिए मुंबई की ओर रवाना हुए। इस बात की जानकारी मनसे से जुड़े जनहित संगठन के जयराज लांडगे ने दी है। हालांकि, अदाकारा का इलाज फौरन चालू कर दिया गया है। उनके आंख के पास चोटें आने कि वजह से थोडा चिंता का विषय बना है।

उधर उनके फैंस इस खबर को सुनकर चिंता जता रहे है और उनके जल्द ठीक होने कि प्रार्थना कर रहे है। मलाइका अरोड़ा अपने सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और आए दिन वो अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। फैंस भी उनके पोस्ट का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। उनके इन्स्टाग्राम पर 14 मिलियन से अधिक फैन फोल्लोइंग है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com