लखनऊ वासियों को मिला तोहफा, इन 14 मल्टीप्लेक्स में फ्री में देख सकेंगे फिल्में

इस सिनेमाघरों में ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘आईबी 71’ फिल्में दिखाई जाएंगी।
Preparations for Unlock 3 begin, cinema hall and gym may get approval: sources
Representational Pic
Published on
Updated on

लखनऊ : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) वासियों को इस स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2023) पर खास तोहफा मिला है। 15 अगस्त को यहां के लोग सिनेमाघरों में देशभक्ति से लवरेज फिल्में देख पाएंगे। वो भी बिल्कुल मुफ्त। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना जिले में पिछले साल की तरह इस साल भी लखनऊ के 14 मल्टीप्लेक्स में फ्री देशभक्ति फिल्मों को दिखाए जाने का प्लान बनाया गया है।

राज्य के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने इस सिलसिले में आदेश जारी करते हुए ‘पहले आओ पहले पाओ’ के आधार पर टिकट देने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स की माने तो लखनऊ के जिलाधिकारी ने इस संबंध में शुक्रवार की देर को फैसला लेते हुए आदेश जारी किया है। इस स्वतंत्रता दिवस पर लखनऊ के सिनेमाघरों में फ्री में देशभक्ति फिल्में दिखाई जाएंगी। जिसके लिए लोगों को पहले पहुंचकर टिकट लेना पड़ेगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, 15 अगस्त, 2023 को फ्री में देशभक्ति फिल्में दिखाए जाने के लिए लखनऊ के 14 मल्टीप्लेक्स को चुना गया है। जिनमें सिनेपॉलिस वन अवध सेंटर गोमती नगर, आईनॉक्स गार्डन गलेरिया मॉल तेलीबाग, आईनॉक्स उमराव निशातगंज, सिनेपॉलिस फन रिपब्लिक गोमती नगर, पीवीआर लुलु मॉल, आईनॉक्स प्लासियो गोमती नगर, पीवीआर सिंगापुर मॉल, आईनॉक्स क्रॉउन चिनहट फैजाबाद रोड, पीवीआर सहारागंज मॉल, पीवीआर फिनिक्स, मूवीमैक्स आलमबाग बस अड्डा, गोमती नगर का वेब सिनेमा, आईनॉक्स रिवर साइड मॉल गोमती नगर और आईनॉक्स एमराल्ड आशियाना सिनेमाघर शामिल है।

इस सिनेमाघरों में ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘आईबी 71’ फिल्में दिखाई जाएंगी। खबरों की माने तो इस सिनेमाघरों में स्कूल और कॉलेज के बच्चों के लिए 30 प्रतिशत, जन-सामान्य लोगों के लिए 30 प्रतिशत, सीनियर सिटिजन के लिए 30 प्रतिशत और दिव्यांग लोगों के लिए 10 प्रतिशत सीटें आरक्षित की गई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com