Lock Upp 2 Finale: 1 करोड़ रुपये और चमचमाती ट्रॉफी किसके नाम, लॉकअप 2 के फिनाले से पहले विनर को लेकर बड़ा दावा

Lock Upp 2 Final Winner: लॉकअप 2 का फिनाले आज रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर लाइव स्ट्रीम होगा। शो के विजेता को ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी। शिवांगी जोशी के विनर बनने की चर्चा तेज है।
Lock Upp 2 Finale Live Streaming Netflix Prize Money
शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा और वरुण यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Lock Upp 2 Grand Final: रियलिटी शो ‘लॉकअप 2’ अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। बॉलीवुड फिल्ममेकर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख की मेजबानी वाला यह शो आज यानी 5 अगस्त को अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म होगा। 27 जून को 15 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुए इस सीजन को आखिरकार अपना विजेता मिलने वाला है। ऐसे में फैंस यह जानने की उत्सुकता है कि इस बार ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि किसके नाम होगी।

अगर आप ‘लॉकअप 2’ का फिनाले लाइव देखना चाहते हैं, तो इसके लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। शो का ग्रैंड फिनाले आज रात 8 बजे से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिनाले से पहले मेकर्स ने एक प्रोमो भी रिलीज किया है, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख दर्शकों का उत्साह बढ़ाते नजर आ रहे हैं। प्रोमो में रितेश कहते हैं कि आज मिलेगा इंडिया का करेंट सेंसेशन और लॉकअप का अल्टीमेट विनर।

विनर को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये और ट्रॉफी

इस बार शो के विजेता को सिर्फ ट्रॉफी ही नहीं, बल्कि 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी भी दी जाएगी। यही वजह है कि प्रतियोगियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। फिलहाल शो में शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर, आकांक्षा चमोला और वरुण यादव जैसे चर्चित चेहरे बने हुए हैं। हालांकि मेकर्स ने अभी तक आधिकारिक तौर पर टॉप-5 कंटेस्टेंट्स की घोषणा नहीं की है।

क्या शिवांगी जोशी बनेंगी विजेता

फिनाले से पहले सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं तेज हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शिवांगी जोशी ने शो का खिताब अपने नाम कर लिया है, जबकि श्रेया कालरा रनर-अप रही हैं। हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में दर्शकों को अंतिम नतीजे के लिए फिनाले एपिसोड का इंतजार करना होगा।

Lock Upp 2 Finale Live Streaming Netflix Prize Money
मुन्ना भैया, कालीन भैया और गुड्डू भैया की वापसी, ट्रेलर से पहले रिलीज हुआ मिर्जापुर द मूवी का पहला गाना

पहले सीजन के विनर थे मुनव्वर फारूकी

गौरतलब है कि ‘लॉकअप’ का पहला सीजन साल 2022 में आया था, जिसे अभिनेत्री कंगना रनौत ने होस्ट किया था। उस सीजन के विजेता स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी बने थे। चार साल बाद लौटे दूसरे सीजन ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर इस बार ‘लॉकअप 2’ की ट्रॉफी किसके हाथ लगती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com