-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kundan Lal Saigal Was The First Playback Singer Of Hindi Cinema Got Recognition
K L Saigal Birth Anniversary: बिना शराब पिए नहीं गाते थे हिंदी सिनेमा के पहले प्लेबैक सिंगर कुंदन लाल सहगल
- Written By: सोनाली झा
कुंदन लाल सहगल की कई गाने आज भी अमर है, जिसमें 'जब दिल ही टूट गया', 'बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए', और 'दीवाना क्या जाने' शामिल हैं। सहगल की आवाज में एक दर्द छुपा हुआ था, जो सीधे लोगों के दिल में उतरता था।

कुंदन लाल सहगल (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
मुंबई: हिंदी सिनेमा के पहले प्लेबैक सिंगर और सुरों के अनमोल सितारे कुंदन लाल सहगल का जन्म 11 अप्रैल 1904 को जम्मू के नवांशहर में हुआ था। उनके पिता अमर चंद सहगल, जम्मू और कश्मीर के राजा के दरबार में तहसीलदार थे और माता केसरबाई सहगल धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं, जिन्हें संगीत से गहरा लगाव था। यही लगाव बचपन से ही सहगल के सुरों की नींव बन गया।
सहगल ने अपने करियर में 36 फिल्मों में अभिनय किया, जिनमें 28 हिंदी, 7 बंगाली, और 1 तमिल फिल्म शामिल हैं। उन्होंने लगभग 185 गीत गाए, जिनमें से कई आज भी अमर हैं, जैसे ‘जब दिल ही टूट गया’, ‘बाबुल मोरा नैहर छूटो जाए’, और ‘दीवाना क्या जाने’। उनकी आवाज में एक दर्द था, जो सीधे दिल में उतरता था। उनकी गायन शैली ने भारतीय संगीत उद्योग में एक नई लहर पैदा की और किशोर कुमार, मुकेश, जैसे दिग्गजों के लिए प्रेरणा बनी।
सहगल अपनी शराब की लत के लिए भी जाने जाते थे। कहा जाता है कि वे बिना शराब पिए गाना नहीं गाते थे। एक बार फिल्म शाहजहां के लिए संगीतकार नौशाद ने उन्हें बिना पिए गाने को कहा। सहगल ने वह गाना गा भी दिया और जब उन्होंने उसे दोबारा शराब पीकर गाया, तो सबको हैरानी हुई कि बिना शराब वाला संस्करण ज्यादा असरदार था। यह उनके टैलेंट का एक और उदाहरण था, जो लत के बावजूद भी बेजोड़ बना रहा।
सम्बंधित ख़बरें
Aamir Khan: 61 साल की उम्र में फिर से दूल्हा बनेगें आमिर, मीडिया के सामने आकर तोड़ी चुप्पी
सरोज खान ने तीन साल की उम्र में शुरू किया काम, बैकग्राउंड डांसर से बनीं करोड़ों दिलों की पसंदीदा कोरियोग्राफर
मुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Alliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
सहगल जितने बड़े गायक थे, उतने ही दरियादिल इंसान भी थे। उन्होंने ज़रूरतमंदों की मदद करने में कभी पीछे नहीं हटे। उनकी दरियादिली इतनी मशहूर थी कि उनकी तनख्वाह सीधे घर भेजी जाती थी, ताकि वे सब कुछ बांट न दें। एक बार दादर सर्कल पर एक भिखारी को देखकर उन्होंने अपने सारे कपड़े उसे दे दिए और खुद ठंड में अपने ड्राइवर का इंतजार करते रहे। ये किस्सा उनकी संवेदनशीलता और इंसानियत की मिसाल बन गया।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
18 जनवरी 1947, महज 42 वर्ष की उम्र में के. एल. सहगल इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनकी याद में 1995 में भारतीय डाक विभाग ने एक डाक टिकट जारी किया, और 2018 में गूगल ने उन्हें डूडल से श्रद्धांजलि दी। आज जब पुराने गाने बजते हैं, और सहगल की आवाज़ कानों में पड़ती है। तब ऐसा लगता है जैसे समय थम गया हो। वो सिर्फ गायक नहीं थे, वो सुरों के साधक थे, संगीत की आत्मा थे।
Kundan lal saigal was the first playback singer of hindi cinema got recognition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अदालत के बाहर कैफे बना श्मशान! दमिश्क धमाके से सहमा सीरिया, 9 लोगों की मौत
Jul 03, 2026 | 08:11 AMराम मंदिर में सिर्फ चढ़ावे का खेल नहीं, भर्ती में भी बड़ा हेरफेरी; 125 नियुक्तियों के खिलाफ जांच शुरू
Jul 03, 2026 | 08:07 AMपाकिस्तान के प्रमुख कोच का बड़ा बयान: भारत सिर्फ सर्वश्रेष्ठ टीम ही नहीं, बल्कि…
Jul 03, 2026 | 07:57 AMIran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














