कुबेर टीजर रिव्यू: फैंस बोले- नेशनल अवार्ड जीतेगी फिल्म, धांसू है धनुष का लुक

धनुष, रश्मिका मंदांना और नागार्जुन की फिल्म 'कुबेर' का टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस टीजर देखकर बोल रहे हैं। यह फिल्म नेशनल अवार्ड जीत सकती है। धनुष का लुक भी धांसू नजर आ रहा है।
Kubera Teaser Review Starring Dhanush Rashmika Mandanna
Published on
Updated on

मुंबई: नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना की बहुचर्चित फिल्म 'कुबेर' का टीजर जारी किया गया है।  मेकर्स ने फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ समय पहले जारी किया था। जिसे देखकर फैंस एक्साइटमेंट से भर गए थे। लेकिन टीजर देखकर फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। इस फिल्म में नागार्जुन, धनुष और रश्मिका मंदाना के साथ जिम सार्भ भी नजर आएंगे। आइए जानते हैं फिल्म की कहानी क्या है और कौन किस अवतार में नजर आएगा, फिल्म कब रिलीज होगी।

कुबेर फिल्म को पैन इंडिया फिल्म के तौर पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में धनुष का धांसू लुक नजर आ रहा है। फैंस धनुष का लुक देखकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। कमेंट के माध्यम से उन्होंने धनुष के लुक पर अपनी राय भी दी है। एक यूजर ने लिखा है कि धनुष इस पीढ़ी के बेहतरीन कलाकार हैं। वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा है कि वह धनुष की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुबेर फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर  कमुल्ला ने डायरेक्ट किया है जबकि सुरेश नारंग पुष्कर राम मोहन राव ने इसे प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म में नागार्जुन के साथ जिम सार्भ भी नजर आएंगे।

क्या है कुबेर की कहानी और फिल्म कब होगी रिलीज कुबेर फिल्म की कहानी धारावी की झुग्गी पर आधारित है। सामाजिक मुद्दे वाली इस फिल्म में एक बेघर आदमी की कहानी को दिखाया गया है, जो धारावी में रहता है। खबरों के मुताबिक कुबेर फिल्म में धनुष का डबल रोल है। एक रोल में वह बेघर आदमी का किरदार निभा रहे हैं, तो दूसरे रोल में उन्होंने झुग्गी के माफिया का किरदार निभाया है। फिल्म की रिलीजिंग डेट का ऐलान टीज़र के दौरान नहीं किया गया है। खबर है कि 2025 में यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com