शेमारू उमंग के नए शो में नजर आएंगी कृतिका देसाई, निभाएंगी 'गहना' का किरदार

Krutika Desai New Show
Photo - Krutika Desai/insta
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : शेमारू उमंग (Shemaroo Umang) का अपकमिंग शो 'गौना - एक प्रथा' (Gauna - Ek Pratha) इन दिनों काफी सुर्खियों में है। इस शो में टीवी एक्ट्रेस कृतिका देसाई (Krutika Desai) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। मेकर्स ने शो के कई प्रोमो को भी जारी कर दिया है। जिसमें कृतिका देसाई का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। इस शो में वो गहना (Gehna) के किरदार में नजर आएंगी। शेमारू उमंग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शो का नया प्रोमो शेयर किया है।

जिसमें गहना बनी कृतिका देसाई बच्चों के साथ गुल्ली-डंडा खेलती नजर आ रही हैं। वहीं गौरव ने गहना का गौना लाने का वादा किया था, लेकिन गौरव गहना को लेने नहीं आया। शेमारू उमंग ने प्रोमो वीडियो शेयर कर लिखा, "गहना को है गौरव का बेसब्री से इंतजार, लेकिन क्या कायनात ने बदल दी है राह? लेकिन गहना ने लिया है ठान वापस लेकर आएगी अपने खुशियों का जहान! देखिए एक नई कहानी - "गौना - एक प्रथा" 10 जुलाई से रात 9:30 बजे सिर्फ शेमारू उमंग पर।"

'गौना एक प्रथा' शो में कृतिका देसाई अपनी भूमिका निभाने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "मैं 'गौना - एक प्रथा' शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं! गहना किरदार मेरे दिल के करीब है और मैं उसकी कहानी को स्क्रीन पर प्रस्तुत करने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। यह किरदार निभाना मेरे लिए एक सुनहरे मौके के समान है। वह शालीनता और एक कई भावनाओं के मिश्रण का प्रतीक है जो दर्शकों को पसंद आएगी। गहना की भावनाओं, प्रेरणाओं और अनुभवों को गहराई से समझना मेरे लिए सौभाग्य की बात है और मुझे इस शो का हिस्सा बनाने के लिए मैं शेमारू उमंग टीम का धन्यवाद करती हूं।" बता दें कि 'गौना - एक प्रथा' 10 जुलाई से रात 9:30 बजे सिर्फ शेमारू उमंग पर प्रसारित होगा।  

Navbharat Live
navbharatlive.com