जानें क्यों सोनू सूद ने बियर के साथ भुजिया वाली बात कही

Sonu Sood
Photo- Instagram
Updated on

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) सोनू सूद (Sonu Sood) बहुत दयालु (Kind) स्वाभाव के इंसान है। ये उन्होंने कोरोना काल में जाहिर कर दिया है। अभिनेता हमेशा जरुरतमंदों की मदद करने के लिए तैयार रहते है। ये कोरोना काल से लोगों के मसीहा बनकर उभरे है। कोरोना महामारी में अभिनेता ने कई लोगों को उनके गांव पहुंचवाया है। बीते दिनों एक्टर ने एक बच्ची के स्कूल फीस में मदद किया था। जिससे लोगों ने उनकी खूब सराहना की थी, लेकिन अब अभिनेता से एक ऐसी मदद की फरमाईश की गई है।

जिसको सुनकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। जी हां सोनू सूद से अब बियर की मदद मांगी जा रही है। दरअसल, अभिनेता के ट्विटर पर एक यूजर ने एक तस्वीर शेयर किया है। जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति अपने हाथ में एक पोस्टर लिया है। जिसमें लिखा है कि जाड़े में लोगों को कंबल दान करने वालों क्या गर्मियों में ठंडी बियर नहीं पिलाओगे। इस तस्वीर को यूजर ने सोनू सूद को टैग किया है और लिखा कि कहां हैं सोनू सूद! मजेदार बात तो तब हुई जब अभिनेता ने भी मदद के लिए हां कहते हुए सवाल किया कि क्या बियर के साथ भुजिया चलेगी।

उनके इस जवाब से ट्विटर पर लोगों की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। एक दुसरे यूजर ने उनके इस जवाब पर लिखा कि सर मेरे भाई को बियर के साथ हल्दीराम भुजिया खाने का शौक है, लेकिन गरीबी के चलते वो भुजिया नहीं खरीद पाते है। उनका ये दुख मुझसे देखा नहीं जाता है, इसलिए कृपया आप उनके लिए दो पैकेट हल्दीराम भुजिया भेजें। हालांकि, सोनू सूद ने ये सब मजाक में कहा है, लेकिन उनका ये मजाक सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है।    

अगर हम बात करें सोनू सूद के वर्कफ्रंट की तो अभिनेता पहली बार एमटीवी रोडीज का हिस्सा बने है वो बहुत जल्द इस शो के 18वें सीजन को होस्ट करते दिखाई देंगे। इस शो की शूटिंग साउथ अफ्रीका में हुई है। 8 अप्रैल से ये शो प्रसारित होगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com