- Hindi News »
- Entertainment »
- Khushi Kapoor Did Not Like This Act Of Janhvi Kapoor Out Of The House In Anger
खुशी कपूर को नहीं पसंद थीं जाह्नवी की ये हरकत, गुस्से में निकालना चाहती थीं घर से बाहर
एक्ट्रेस खुशी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लवयापा को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी बनी हैं। इतना ही नहीं अब तो खुशी के हाथ एक और फिल्म लगी है। फिल्म का नाम नादानियां है।
- Written By: सोनाली झा

खुशी कपूर को नहीं पसंद थीं जाह्नवी की ये हरकत
मुंबई: बॉलवुड एक्ट्रेस खुशी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लवयापा को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में आमिर खान के बेटे के साथ एक्ट्रेस की जोड़ी बनी हैं। इतना ही नहीं अब तो खुशी के हाथ एक और फिल्म लगी है। फिल्म का नाम नादानियां है। इस फिल्म से इब्राहिम अली खान ओटीटी पर डेब्यू करने जा रहे हैं। खुशी कपूर की डेब्यू फिल्म नादानियां ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स दस्तक देगी।
खुशी कपूर दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी है। खुशी ने कुछ वक्त पहले ‘द आर्चीज’ से एक्टिंग में कदम रखा था। इसके बाद अब एक्ट्रेस लवयापा से बॉलीवुड में डेब्यू करेगी। ऐसे में जाह्नवी कपूर ने ‘कॉफी विद करण’ के एक पुराने एपिसोड में खुशी की एक आदत के बारे में जिक्र किया था जाह्नवी ने बताया था कि खुशी को साफ-सफाई करना बहुत ही ज्यादा पसंद है।
जाह्नवी ने बताया कि इसी वजह से एक बार वो मुझपर बहुत ज्यादा गुस्सा भी हो गई थी। एक्ट्रेस ने कहा कि एक बार मैं खुशी से मिलने अमेरिका गई थी। उन दिनों मैं अपने बालों की बहुत देखभाल करती थी और उनपर अंडा लगाया करती थी। मैंने खुशी के यहां भी अपने बालों में अंडे लगाए। मेरी यही आदत एक दिन खुशी के लिए परेशानी बन गई क्योंकि ये सब करने में मेरी वजह से खुशी का बाथरूम काफी गंदा हो गया था।
सम्बंधित ख़बरें
जाह्नवी कपूर ने बयां किया डेब्यू का दर्द, धड़क की सफलता के बावजूद ट्रोलिंग से टूट गया था आत्मविश्वास
पहलवान के दमदार अवतार में दिखेंगे राम चरण, पेड्डी की शूटिंग पहुंची अपने आखिरी पड़ाव पर
शाहिद कपूर की साई-फाई लव स्टोरी का सीक्वल, जाह्नवी कपूर की एंट्री से बढ़ी एक्साइटमेंट
‘शराब की लत कोई आदत नहीं, एक मेंटल हेल्थ इश्यू है’, जाह्नवी कपूर ने समाज की सोच पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें- इब्राहिम अली खान के साथ इश्क फरमाएंगी खुशी कपूर
जाह्नवी ने आगे बताया कि जब मैं बालों में अंडा लगा रही थी तो वह घर पर नहीं थी, लेकिन जब वो वापस लौटी तो उसने अपना गंदा बाथरूम देखकर मुझ पर काफी गुस्सा किया। खुशी गुस्से में मेरे पर चिल्लाती रह गई। खुशी ने ये तक कह दिया था कि मैं उसके घर से चली जाऊं क्योंकि मैंने उसका बाथरूम गंदा कर दिया था। बता दें कि जाह्नवी कपूर को आखिरी बार देवरा में देखा गया था। इस फिल्म से एक्ट्रेस ने साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। वहीं ख़ुशी कपूर ओटीटी के बाद अब सिनेमाघरों में डेब्यू करने के लिए तैयार है।
खुशी कपूर की फिल्म लवयापा 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लवयापा आधुनिक रोमांस की पृष्ठभूमि में एक दिल को छूने वाली कहानी पेश करती है, जिसमें शानदार अभिनय, खूबसूरत संगीत और शानदार दृश्य शामिल हैं। यह फिल्म प्यार के हर रंग को मनाती है और हर उम्र के दर्शकों को पसंद आएगी।
Khushi kapoor did not like this act of janhvi kapoor out of the house in anger
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMजोस बटलर का विस्फोट! मुकेश कुमार के एक ही ओवर में कूटे 23 रन, दिल्ली के गेंदबाजों में मचाया हाहाकार
Apr 08, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














