Khatron Ke Khiladi के दौरान बुरी तरह घायल हुए गौरव खन्ना, लेजर बर्न्स देख घबराएं फैंस

Khatron Ke Khiladi का 15वां सीजन टीवी पर ऑन एयर हो चुका है।टीवी इंडस्ट्री के सुपरस्टार गौरव खन्ना ने स्टंट के दौरान लगी चोट के निशान अपनी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए।
Gaurav Khanna Laser Burn Injury
गौरव खन्ना (सोर्स: Instagram)
Updated on

Gaurav Khanna Laser Burn Injury: कलर्स के सबसे खतरनाक रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी की टीवी पर धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। 1 अगस्त 2026 से ये शो कलर्स पर ऑन-एयर हो चुका है। खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में ऋत्विक धनजानी, करण वाही, गौरव खन्ना और विशाल आदित्य सिंह नजर आने वाले हैं।

खतरों के खिलाड़ी के शुरुआती एपिसोड्स में ही इन खिलाड़ियों को जबरदस्त स्टंट्स का सामना करना पड़ा है। इस शो के दौरान कुछ कंटेस्टेंट्स को खतरनाक स्टंट करना पड़ा, जिसमें इन्हें हाई स्पीड लेजर शॉट्स और गोलियों से बचना था।

गौरव खन्ना हुए जख्मी

इस जानलेवा स्टंट को परफॉर्म करते समय टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना काफी बुरी तरह घायल हो गए है। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर की जिसने सभी के होश उड़ा दिए। इस वीडियो में गौरव खन्ना ने अपनी चोट के निशानों को दिखा रहे हैं। वीडियो में उनकी पीठ पर लाल और नीले रंग के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि इस स्टंट को टीवी पर दोबारा देखते समय भी उन्हें वही दर्द महसूस हुआ। उन्होंने इसे अपने जीवन के सबसे कठिन और दर्दनाक अनुभवों में से एक बताया।

4 लोगों के बीच हुआ कॉम्पीटिशन

ये स्टंट गौरव खन्ना, विशाल आदित्य सिंह, करण वाही और शगुन शर्मा के बीच हुआ था। टास्क के दौरान सभी को लगातार लग रहे लेजर शॉट्स का सामना करते हुए अपनी जगह पर टिके रहना था। मुकाबला तब तक जारी रहना था, जब तक दो कंटेस्टेंट हार मानकर बाहर नहीं हो जाते।

शगुन के बाद गौरव हुए बाहर

इस कठिन एंड्योरेंस टास्क में सबसे पहले शगुन शर्मा ने हार मानी। इसके बाद दर्द और चोट के बावजूद गौरव खन्ना ने काफी देर तक मुकाबला जारी रखा, लेकिन अंततः उन्हें भी टास्क छोड़ना पड़ा। हालांकि, उनकी हिम्मत और जज्बे की दर्शकों ने खूब सराहना की।

साथी कंटेस्टेंट्स का भी किया जिक्र

गौरव ने अपने पोस्ट में बताया कि इस टास्क के दौरान सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि तीन अन्य कंटेस्टेंट्स को भी शारीरिक तकलीफ का सामना करना पड़ा। उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में अपने साथी कंटेस्टेंट ओरी का धन्यवाद भी किया, जिन्होंने उनकी इंजरी का वीडियो रिकॉर्ड किया था।

Gaurav Khanna Laser Burn Injury
Hero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो.....

मां को पहले से थी चिंता

शो में हिस्सा लेने से पहले गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां इस रियलिटी शो में उनके जाने के पक्ष में नहीं थीं। उनका कहना था कि स्टंट आधारित शो में शारीरिक चोट का खतरा अधिक रहता है, जिससे उनकी मां काफी चिंतित थीं। हालांकि, गौरव ने उन्हें यह भरोसा दिलाया था कि शो में सुरक्षा के सभी जरूरी इंतजाम किए जाते हैं। अब हालिया स्टंट के बाद उनकी चोटों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com