YRF की तीसरी वेब सीरीज 'अक्का' का हुआ ऐलान, राधिका आप्टे संग नजर आएंगी कीर्ति सुरेश

Keerthy Suresh in YRF's Akka
Published on: 
Updated on: 

मुंबई: साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश अब YRF की हिंदी वेब सीरीज में राधिका आप्टे के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। ये सीरीज कीर्ति सुरेश की पहली हिंदी वेब सीरीज होगी। खबरों के मुताबिक यशराज की ये सस्पेंस थ्रिलर सीरीज 'अक्का' नेटफ्लिक्स के लिए बनाई जा रही है। जिसका निर्देशन धर्मराज शेट्टी करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, यशराज बैनर ने अब तीसरी पीरियड थ्रिलर वेब सीरीज 'अक्का' को हरी झंडी दे दी है। खास बात यह है कि इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे के साथ साउथ की मशहूर एक्ट्रेस और नेशनल अवॉर्ड विनर कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में होंगी। सीरीज में ये दोनों अभिनेत्रियां पर्दे पर एक-दूसरे की प्रतिद्वंद्वी के रूप में नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि ये सीरीज YRF एंटरटेनमेंट की अब तक की सबसे बड़ी सीरीज में से एक होगी। हालांकि मेकर्स की अब पूरी कोशिश होगी कि इस सीरीज से जुड़े सारे डिटेल्स सीक्रेट ही रखे जाएं।

बता दें कि यशराज फिल्म्स की पहली वेब सीरीज 'द रेलवे मैन' इन दिनों काफी चर्चा में है। इसमें इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने शुरुआत से लेकर अंत तक सीरीज की रवानगी बरकरार रखी और इस वजह से वह खूब तारीफें बटोर रहे हैं। 'द रेलवे मैन' के बाद यशराज ने 'मंडला मर्डर्स' का ऐलान किया था और अब वह 'अक्का' नाम से नई वेब सीरीज लेकर आ रहे हैं

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com