हेमा मालिनी को सरप्राइज देने पहुंची उनकी 'शोले' की स्टंटवुमन, कहा- आपके लिए जान दे सकती हूं

Hema Malini
Updated on

मुंबई: ‘कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 इनदिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में है। इस शो में जो भी कंटेस्टेंट आता है अमिताभ उन सबके साथ खूब मस्ती करते है। कई कंटेस्टेंट तो अमिताभ से घर परिवार के किस्से भी शेयर करते है। ऐसे में अब इस  'शानदार शुक्रवार' एपिसोड में बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) और उनके साथ होंगे रमेश सिप्पी (Ramesh Sippy) नजर आएंगे। इस एपिसोड  में हेमा लिए एक सरप्राइज होगा। 

दरअसल हाल ही में शो का एक नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में  फिल्म 'शोले में  हेमा मालिनी की बॉडी डबल का किरदार निभाने वाली रेशमा पठान अचानक सरप्राइज बन कर आ जाती है। और आते ही वे हेमा मालिनी से कहेंगे 'अरे ओ बसंती, जन्मदिन मुबारक हो। पहचानना मुझे?। 

हेमा रेशमा को देख कर बहुत खुश होती है। हेमा ने कहा- आपने फिल्म 'शोले' में मेरा बॉडी डबल रोल किया था। आप ने जो भी खतरनाक शॉट्स किये उसकी वजह से आज में मशहूर हुई हूं। मुझे सब याद है। साथ ही मुझे ये भी याद है की शूटिंग के दौरान हमने काफी वक़्त एक दूसरे के साथ बिताया था।

हेमा की बातें सुन कर रेशमा पठान ने कहा- आप ने मुझे कभी सिर्फ एक बॉडी डबल के रूप में नहीं सोचा। आपने हमेशा मुझे एक कलाकार के रूप में देखा। अगर आपके लिए एक  शॉट में अपनी जान तक देनी पड़ेगी तो मैं दे दूंगी। 

गौरतलब है कि हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन एक साथ शोले फिल्म मे थे। हालांकि हेमा मालिनी धर्मेंद्र के अपोजिट थीं और अमिताभ बच्चन के अपोजिट थीं जया बच्चन के लेकिन इनकी दोस्ती तब से लेकर अब तक मजबूत है। 

Navbharat Live
navbharatlive.com