कंगना रनौत के साथ कोल्ड वॉर खत्म करना चाहते हैं करण जौहर, की 'इमरजेंसी' की तारीफ!

Karan On Kangana
Published on
Updated on

मुंबई: बॉलीवुड की फायर ब्रांड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और करण जौहर के बीच लंबे समय से एक अघोषित युद्ध चल रहा है। कंगना ने कई बार करण जौहर पर हमला करते हुए उन्हें बॉलीवुड में नेपोटिज्म का किंग बताया है। लेकिन अब शायद कंगना का ये रवैया थोड़ा दोस्ताना हो जाए, क्योंकि करण ने अपनी तरफ से शांति की पेशकश कर दी है।

https://twitter.com/KanganaTeam/status/1693928751233659194

करण जौहर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' देखने की इच्छा जाहिर की है। करण से जब पूछा गया कि, 'क्या वह किसी पॉलिटिकल इवेंट पर फिल्म बनाना चाहेंगे?' इसपर करण ने कंगना की पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' का जिक्र करते हुए कहा कि, 'वो इमरजेंसी देखने के लिए एक्साइटेड हैं।'

करण के इस बात का ट्वीट पर रिएक्ट करते हुए कंगना ने कहा कि, 'पिछली बार जब उन्होंने कहा था कि वह 'मणिकर्णिका' देखने के लिए एक्साइटेड हैं, तो रिलीजिंग वीकेंड पर मेरी जिंदगी का सबसे बुरा बदनामी भरा कंपेन मेरे ऊपर थोप दिया गया। मैं अब बहुत डर गई हूं... क्योंकि वह फिर से एक्साइटेड हैं..!'

कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' की बात करें तो वह इस फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रही हैं। पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म में कंगना रनौत देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका अदा करती हुईं नजर आएंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com