करण जौहर ने दिखाई 'कॉफी विद करण 8' के सेट की झलक, शेयर किया बीटीएस वीडियो

Koffee with Karan season 8
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' की फोटो (Photo Source - Instagram)
Published on: 
Updated on: 

मुंबई : फिल्ममेकर (Filmmaker) करण जौहर (Karan Johar) अपने पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee with Karan 8) के नए सीजन के साथ लौट रहे हैं। करण जौहर अब तक इस शो के 7 सीजन होस्ट कर चुके हैं और अब वो आठवें सीजन को होस्ट करने के लिए तैयार हैं। वहीं आज यानी 18 अक्टूबर को करण जौहर ने 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 के सेट की झलक दिखाई है।

करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। जिसमें दिखाया गया है कि इस शो का सेट कैसे तैयार किया जाता है। इस बार शो का सेट काफी अलग देखने को मिल रहा है साथ ही इस बीटीएस वीडियो में थीम से लेकर काउच तक हर चीज को दिखाया गया है। वीडियो के आखिर में करण जौहर सेट पर एंट्री करते नजर आ रहे हैं। वो सेट पर एंट्री करते ही कहते हैं कि हम वापस आ गए हैं।

इस दिन से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा स्ट्रीम 

करण जौहर ने बीटीएस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “पहली बार, ‘कॉफी विद करण’ का निर्माण शुरू करने से पहले इसकी दुनिया की एक झलक देखें! ‘कॉफी विद करण’ सीजन 8 - 26 अक्टूबर से केवल डिज्नी+हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा!” बता दें कि पहली बार करण जौहर ने शो 'कॉफी विद करण' का बीटीएस वीडियो शेयर किया है। ‘कॉफी विद करण 8’ 26 अक्टूबर, 2023 से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।