- Hindi News »
- Entertainment »
- Kannada Actor Puneeth Rajkumars Last Rites Will Be Held On October 31
CM बसवराज बोम्मई ने कहा- कन्नड अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को होगा
- Written By: रवि शुक्ला

बेंगलुरु: कन्नड फिल्मों के जानेमाने सितारे पुनीत राजकुमार की आखिरी झलक पाने और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए हजारों शोकाकुल प्रशंसक शनिवार को कांतिराव स्टेडियम पहुंच रहे हैं जहां अभिनेता की पार्थिव देह रखी गई। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अभिनेता का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर को किया जाएगा। दिवंगत राजकुमार के परिवार और सरकार ने इससे पहले उनकी बेटी के अमेरिका से यहां पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार आज शाम करने की योजना बनाई थी।
बोम्मई ने कहा, ‘‘पुनीत की बेटी दिल्ली पहुंच गयी है और बेंगलुरू के लिए रवाना हो चुकी है। वह शाम करीब छह बजे तक यहां पहुंच सकती है। दूसरी बात कि यहां (स्टेडियम में) बहुत भीड़ है और कई लोग आखिरी बार अभिनेता के दर्शन करना चाहते हैं। छह बजे के बाद अंधेरा होने पर अंतिम संस्कार करना कठिन होगा।”
मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उक्त सभी बातों को ध्यान में रखते हुए और पुनीत के बड़े भाइयों शिव राजकुमार, राघवेंद्र राजकुमार तथा अन्य परिजनों से बातचीत करने के बाद अंतिम संस्कार कल करने का फैसला हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए कल सुबह तक और भी लोगों को अंतिम दर्शन करने का मौका मिलेगा। मैं उनके प्रशंसकों से अपील करता हूं कि शांति बनाये रखें और धीरज के साथ अंतिम दर्शन करें। कल सुबह तक का समय है।”
सम्बंधित ख़बरें
कन्नड़ एक्टर राजू तालिकोटे का 62 साल की उम्र में निधन, डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने जताया शोक
राम्या केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, अश्लील मैसेज भेजने वालों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 12 गिरफ्तार
कन्नड़ भाषा विवाद के बीच रिलीज हुई ठग लाइफ, कमल हासन को हुआ 15 करोड़ का नुकसान
जिद पर अड़े कमल हासन, बोले- नहीं मांगूंगा माफी, ठग लाइफ कर्नाटक में नहीं करूंगा रिलीज
Daughter of actor Puneeth Rajkumar has reached Delhi (from US) & will arrive in Bengaluru by 7 pm today. As per our tradition, we don't perform funeral after sunset. His last rites will be performed at Sree Kanteerava Stadium in Bengaluru tomorrow: Karnataka CM Basavaraj Bommai pic.twitter.com/RrFEJyYv4Q — ANI (@ANI) October 30, 2021
कन्नड फिल्मों के बड़े अभिनेता पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु के एक अस्पताल में निधन हो गया था। वह 46 वर्ष के थे। पुनीत राजकुमार दिवंगत अभिनेता राजकुमार के बेटे थे। राजकुमार की तरह ही परिवार ने पुनीत की आंखें भी दान की हैं। पुनीत की तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह कांतिराव स्टेडियम में रखी गई है ताकि लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे सकें। बीती शाम से, पूरे राज्य से लोग यहां आ रहे हैं।
अनेक फिल्मी हस्तियों और नेताओं ने पुनीत को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बोम्मई तथा राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्यों, दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण, चिरंजीवी, जूनियन एनटीआर, वेंकटेश, अर्जुन सरजा और प्रख्यात कोरियाग्राफर प्रभु देवा समेत कई गणमान्य लोगों ने दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। एक बुजुर्ग महिला प्रशंसक ने सुबकते हुए कहा, ‘‘ऐसा लग रहा है जैसे मैंने अपना बच्चा खो दिया हो।”
एक युवा प्रशंसक ने कहा, ‘‘हमारे अप्पू (पुनीत को प्रशंसकों द्वारा प्रेम से इस नाम से पुकारा जाता था) भौतिक रूप से भले चले गए हों लेकिन अपने अभिनय के जरिए और अपने अच्छे एवं मित्रवत व्यवहार की वजह से उन्होंने जो छाप छोड़ी है, उससे वह हमेशा हमारे साथ रहेंगे।”
राज्य सरकार ने घोषणा की है कि पुनीत की अंत्येष्टि कांतिराव स्टूडियो में डॉ. राजकुमार पुण्यभूमि में राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कांतिराव स्टेडियम से करीब 13 किलोमीटर दूर कांतिराव स्टूडियो तक पुनीत की अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पुनीत के परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और दो बेटियां धृति एवं वंदिता हैं। बोम्मई ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि वे अपने प्रिय अभिनेता को सम्मानजनक तरीके से विदाई दें
उल्लेखनीय है कि पुनीत के पिता राजकुमार की 2006 में मृत्यु के बाद शहर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी। मुख्यमंत्री ने प्रशंसकों से पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील करते हुए कहा, ‘‘हमारे लिए यहां पुलिसकर्मी हैं ताकि सबकुछ अनुशासित तरीके से हो।”
उन्होंने कहा, ‘‘शांति और व्यवस्था बनाये रखने में सभी को सहयोग करना चाहिए। अंतिम संस्कार का समय देर रात में तय किया जाएगा और सूचित किया जाएगा।” पुनीत के बड़े भाई और अभिनेता राघवेंद्र ने भी सहयोग के लिए प्रशंसकों का आभार जताते हुए स्पष्ट किया कि अंतिम संस्कार कल होगा।(एजेंसी)
Kannada actor puneeth rajkumars last rites will be held on october 31
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Pimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMआचार्य प्रशांत ने IIIT नागपुर में युवाओं को दिया आत्मबोध का मंत्र; गीतांजलि के माध्यम से समझाया जीवन का सत्य
Apr 11, 2026 | 02:13 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














