

मुंबई, बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत हमेशा से ही अपने बेबाक बयानों के वजह से सुर्खियों में रहती है. वह बड़ी सरलता से अपनी बाते सबके सामने रखती है. हाल ही में कंगना को देश में चल रहे निर्भया रेप केस के बारे में पूछा गया. कंगना ने कहा, उन दरिंदो को सबके सामने फांसी पर लटकाना चाहिए.
दरअसल, मुंबई में फिल्म 'पंगा' के प्रीमियर के दौरान हुई प्रेस कांफ्रेंस में कंगना के अवाला रिचा चड्ढा, नीना गुप्ता, जस्सी गिल और फिल्म की निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी भी मौजूद थीं. इसी दौरान निर्भया रेप केस के दोषियों के बारे में अपनी राय देते हुए कंगना ने कहा, निर्भया के दोषियों को फांसी पर लटकाना चाहिए. इसके साथ ही कंगना ने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के बयान पर भी हमला बोला.
उन्होंने आगे कहा, इंदिरा जयसिंह को उन दरिंदो के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए. उनको रखना चाहिए, उसको जरुरत है. ऐसी औरते कैसे हो सकती है जिन्हें ऐसे लोगों पर दया आ सकती है. ऐसी औरतों की कोख से ही ऐसे दरिंद्रे निकलते हैं, जिनको ऐसे दरिंदो, खूनियों पर प्यार आता है. यह दरिंदे भी किसी की कोख से निकले होंगे.
बता दे कि निर्भया रेप केस में वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह ने दोषियों को माफ़ी देने की बात कही थी. इंदिरा जयसिंह ने कहा था कि जिस तरह सोनिया गाँधी ने राजीव गाँधी के दोषियों को माफ़ किया था. उसी तरफ निर्भया की माँ को भी दोषियों को माफ कर बड़ा दिल दिखाना चाहिए.