काजोल-प्रभु देवा 27 साल बाद साथ आए, हाई बजट बॉलीवुड एक्शन थ्रिलर में दिखेगी जोड़ी

साल 1997 में काजोल और प्नभुदेवा ने राजीव मैनन की तमिल फिल्म 'मिनसारा कनावु' में काम किया था। लव ट्रांयगल पर आधारित इस फिल्म में अरविंद स्वामी ने भी अभिनय किया था। फिल्म में प्रिया नन बनना चाहती है लेकिन थॉमस, जो उससे प्यार करता है, देवा की मदद से उसे समझाने की कोशिश करता है।
prabhu deva kajol new movie
काजोल और प्रभु देवा दोबारा बड़े पर्दे पर आएंगे साथ (सौजन्य- सोशल मीडिया)
Updated on

नई दिल्ली/मुंबई: टॉलीवुड के फेमस प्रोड्यूसर चरण तेजा उप्पलपति जल्द ही एक बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। उनकी पहली हिन्दी फिल्म एक एक्शन थ्रिलर रहेगी। फिल्म के लिए उप्पलपति ने कई दिग्गज कलाकारों को चुना है। इस हाई बजट फिल्म में प्रभु देवा और काजोल के साथ नसीरुद्दीन शाह, संयुक्ता मेनन, जिशु सेनगुप्ता और आदित्य सील काम करेंगे।

काजोल पिछले कुछ सालों कई अलग-अलग शैली की फिल्मों में काम कर चुकी है। अब वो एक्शन थ्रिलर में एक्टिंग करेंगी। काजोल और प्रभु देवा 27 साल बाद दोबारा बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। साल 1997 में दोनों ने राजीव मैनन की तमिल फिल्म 'मिनसारा कनावु' में काम किया था। लव ट्रांयगल पर आधारित इस फिल्म में अरविंद स्वामी ने भी अभिनय किया था।

prabhu deva kajol movie
फिल्म 'मिनसारा कनावु' में काजोल और प्रभु देवा

फिल्म की कहानी एक कॉन्वेंट स्टूडेंट प्रिया (काजोल), उसके बचपन के दोस्त थॉमस (अरविंद स्वामी) और देवा (प्रभु देवा) नाम के तीन दोस्तों की है। फिल्म की कहानी तीनों के लव ट्रांयगल की है। प्रिया नन बनना चाहती है लेकिन थॉमस, जो उससे प्यार करता है, देवा की मदद से उसे समझाने की कोशिश करता है। जिस दौरान देवा भी उससे प्यार करने लगता है। फिल्म बहुत हिट हुई थी। इस फिल्म की हिंदी डब का गाना 'चंदा रे...' काफी सालों तक लोगों की जुबान पर रहा।

फिल्म क्रू में सिनेमैटोग्राफर जीके विष्णु और पुष्पा-2 के एडिटर नवीन नूली शामिल है। रंबीर कपूर की एनिमल फिल्म में काम कर चुके हर्षवर्द्धन रामेश्वर फिल्म में म्यूजिक देंगे। काजोल को अखिरी बार लस्ट स्टोरीज़ 2 के एपिसोड में देखा गया था। हाल ही उन्होंने दो फिल्में, दो पत्ती और सरजमीं की शूटिंग पूरी की है। प्रभु देवा फिलहाल थलपति विजय की 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' पर काम कर रहे हैं। ये फिल्म 5 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।

Navbharat Live
navbharatlive.com